menu-icon
India Daily

Corona केस ने फिर डराया, एक दिन में 5 की मौत, केरल में मिला नया सब-वेरिएंट

Corona: कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी.

Gyanendra Sharma
Corona केस ने फिर डराया, एक दिन में 5 की मौत, केरल में मिला नया सब-वेरिएंट

हाइलाइट्स

  • देश में बढ़ा कोरोना केस
  • केरल में मिला नया सब-वेरिएंट

Corona: कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी. उनकी यह टिप्पणी केरल और अन्य राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आई है. कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. भारत में कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा देखा जा रहा है. 

नया सब वेरिएंट JN.1

केरल में कोरोना का नया सब वेरिएंट JN.1 सब वेरिएंट मिला है. 17 दिसंबर को चार लोगों की जान कोरोना के चलते चली गई. वहीं UP में भी कोविड पॉजिटिव शख्स की जान चली गई. हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह मरीज JN.1 वैरिएंट से संक्रमित था. केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है. केरल के साथ सीमा साझा करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए. मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए. टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी. जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से परीक्षण कराना होगा.

पिछले 24 घंटों में कोविड के 335 नए केस 

भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से एक्टिव हो गया है पिछले 24 घंटों में कोविड के 335 नए केस सामने आए हैं. संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में 4 मरीज सिर्फ केरल से हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रविवार को 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 1,701 हो गए हैं. इस बीच केरल में कोरोना का नए सबवैरिएंट JN.1 की भी पुष्टि हुई है.

देश में कितने कोरोना मरीज

देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 केस सामने आ चुके हैं. वहीं, 5 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 33 हजार 316 पहुंच गया है. बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश का रिकवरी रेड 98.81 फीसदी तो वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.