गुजरात में पिछले कई दशकों से भाजपा का शासन है. इस बीच कांग्रेस ने जब-जब हाथ आजमा तो उन्हें यहां से करारी हार मिली. हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से अपना खाता खोलने में सफल रही. इसलिए पार्टी में खुशी की लहर है. ऐसे में आज राहुल गांधी गुजरात दौरे पर रहेंगे. हाल ही में संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने सदन में बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को हराएगी.
पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में राहुल गांधी के इस दौरे के कई अहम मने मतलब निकाले जा रहे हैं. हालही में संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था. अब उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति बना सकते हैं.
राहुल गांधी आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार से भी मिलेंगे. दरअसल 2 जुलाई को शहर के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ झपड़ के बाद अहमदाबाद कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था.
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज अहमदाबाद, गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
— Congress (@INCIndia) July 6, 2024
इसके साथ ही वे कांग्रेस नेताओं, उनके परिजनों और हादसे में पीड़ित हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📺 https://t.co/NGgQ2sFTl9… pic.twitter.com/a2yHL89UQM
बता दें कि यह कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प तब हुई थी जब बीजेपी के नेता गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदू पर की गई टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तभी मामला बिगड़ गया और विवाद उत्पन हो गया.
अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी हाल के दिनों में गुजरात में हुई अलग-अलग त्रासदियों में जान गंवाने वालो लोगों के परिवार से भी मिलेंगे. जिनमें राजकोट खेल क्षेत्र में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं.
राहुल गांधी आज दोपहर 1 बजे थाने में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे. उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. दोपहर 2 बजे गिरफ्तरा नेताओं के परिजन से मिलेंगे. उसके बाद मोरबी और सूरत आग जैसे हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगें.