नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज सुबह निधन हो गया है. वह महाराष्ट्र के लातूर में अपने निवास पर थे और सुबह लगभग 6.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. शिवराज पाटिल लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है. विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिवराज पाटिल एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा की. उन्होंने लिखा कि पाटिल हमेशा समाज की भलाई के लिए तत्पर रहते थे और उनसे हुई कई मुलाकातें यादगार हैं. पीएम मोदी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की.
Saddened by the passing of Shri Shivraj Patil Ji. He was an experienced leader, having served as MLA, MP, Union Minister, Speaker of the Maharashtra Assembly as well as the Lok Sabha during his long years in public life. He was passionate about contributing to the welfare of… pic.twitter.com/muabyf7Va8
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि पाटिल का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है और उनके परिवार को इस कठिन समय में ईश्वर शक्ति प्रदान करें.
Saddened by the demise of former Union Minister Shri Shivraj Patil ji.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 12, 2025
He was a seasoned leader, who served the country in various capacities and made effective contributions towards India’s progress. My thoughts are with his family and well-wishers in this sad hour. Om Shanti.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवराज पाटिल को एक सम्मानित वरिष्ठ साथी बताते हुए कहा कि उन्होंने महत्वपूर्ण संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारियां निभाईं और भारतीय लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
Deeply saddened by the passing of former Union Home Minister, Former Lok Sabha Speaker and veteran Congress leader Shri Shivraj Patil. He was an honoured senior colleague with whom I shared a close bond and many cherished memories.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 12, 2025
A statesman of great dignity, Shri Patil served… pic.twitter.com/oXwDGNcIvm
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक था और देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. राहुल गांधी ने उनके परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 12, 2025
जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके…
वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती थी. उनके निधन के बाद देशभर से श्रद्धांजलि संदेश लगातार आ रहे हैं. लातूर और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक का माहौल है, जहां उन्हें एक सम्मानित जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जाता है. राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.