menu-icon
India Daily

"CM नीतीश कुमार को देना चाहिए इस्तीफा....", समस्तीपुर में SHO की मौत पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Samrat Choudhary : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों की ओर से पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी गई है और राज्य सरकार आराम से सो रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार कर रहे हैं.

Avinash Kumar Singh
"CM नीतीश कुमार को देना चाहिए इस्तीफा....", समस्तीपुर में SHO की मौत पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर में मोहनपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ की पशु तस्करों की गोली लगने से मौत हो गई. जिसके बाद सियासत तेज हो चली है. बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर की घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों की ओर से पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी गई है और राज्य सरकार आराम से सो रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार कर रहे हैं. यह बिहार का दुर्भाग्य है कि यहां के मुख्यमंत्री बीमार हैं उनकी पार्टी भी बीमार है और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को भी बीमार बनाने में लगे हुए हैं. वह बिहार के लोकतंत्र को शर्मसार कर रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि "नीतीश बाबू पहले बिहार को संभाल लीजिए. नीतीश बाबू बिहार को बीमार कर रहे हैं. समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा एसएचओ की हत्या बिहार में व्याप्त गुंडाराज को प्रमाणित करता है. राज्य में सुशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और जंगलराज पार्ट 2 स्थापित हो चुका है"

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि अब अपराधी पुलिस वाले को ही मार रहे हैं. बिहार में गुंडाराज हो गया है. सुशासन खत्म हो गया. आपको इस्तीफा देना चाहिए. यहां अपराधी नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी मारे जा रहे हैं. कोई बालू माफिया, तो कोई तस्कर, इन अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों को रोज पीटा जाता है लेकिन नीतीश बाबू के नेतृत्व वाली बिहार सरकार आराम से सो रही है. उसके कानों को यह खबर नहीं जाती यह स्थिति है बिहार की. उन्होंने बहुत सारे वादे किए. पिछले 18 सालों में नीतीश जी बिहार में कुछ नहीं कर पाए. वे हवाई अड्डे, फोर लेन और एम्स के लिए जमीन आवंटित नहीं करना चाहते हैं.

बिहार के समस्तीपुर में मोहनपुर पुलिस स्टेशन के राज्य प्रभारी (एसएचओ) की पशु तस्करों की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार SHO नंदकिशोर यादव ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि मवेशी चोरी की जांच के दौरान SHO नंदकिशोर यादव की आंख के ऊपर गोली लगी थी. दरअसल पिछले कुछ दिनों से मोहनपुर इलाके में मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही थी. मोहनपुर ओपी प्रभारी थानेदार नंदकिशोर यादव इस मामले को देख रहे थे. जांच के दौरान नालंदा के एक गिरोह का पता चला. कल सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मवेशी चुराने की फिराक में थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तीन चोरों, एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया.

चोरों से पूछताछ के दौरान नंदकिशोर यादव को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद नंदकिशोर यादव गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ निकल गये. इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों ने गोलीबारी की और गोली उनकी आंख के ऊपर लगी. घटना के बाद SHO को बेगुसराय के एक अस्पताल में ले जाया गया. हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ेें:  Bihar: पशु तस्करों की गोली से समस्तीपुर के SHO की मौत, आंख के ऊपर लगी थी गोली