menu-icon
India Daily

Bihar: पशु तस्करों की गोली से समस्तीपुर के SHO की मौत, आंख के ऊपर लगी थी गोली

Bihar News: समस्तीपुर के एसपी विनय कुमार ने कहा कि पशु चोरी की जांच के दौरान एसएचओ यादव की आंख के ऊपर गोली लगी थी.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
Bihar: पशु तस्करों की गोली से समस्तीपुर के SHO की मौत, आंख के ऊपर लगी थी गोली

नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर में मोहनपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ की पशु तस्करों की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

नंदकिशोर की आंख के ऊपर लगी गोली

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद एसएचओ नंदकिशोर यादव को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नंदकिशोर महज 47 साल के थे.

समस्तीपुर के एसपी विनय कुमार ने कहा कि पशु चोरी की जांच के दौरान एसएचओ यादव की आंख के ऊपर गोली लगी थी.

उन्होंने कहा, 'मोहनपुर इलाके में पिछले कुछ दिनों से पशु चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इन घटनाओं के पीछे नालंदा के एक गिरोह का हाथ होने का पता चला था. कल जानकारी मिली थी कुछ शरारती तत्व पशु चुराने की कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन चोरों, एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ा. चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक अन्य गैंग के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद नंदकिशोर अपनी टीम के साथ उन्हें पकड़ने के लिए निकल पड़े....जब वे वहां पहुंचे तो गैंग के लोगों ने फायरिंग कर दी और गोली यादव की आंख के ऊपर लगी....'

इस घटना के तुरंत बाद एसएचओ यादव को बेगूसराय के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें IGIMS रेफर कर दिया गया.

परिजनों ने पुलिस पर ही उठाए सवाल
यादव की मौत पर उनके परिवार ने पुलिस के रुख पर सवाल उठाए हैं. परिवार वालों का आरोप है कि यादव को पशु चोरी की जांच करने के लिए मजबूर किया गया था.

परिजनों ने यह भी शिकायत की कि पुलिस ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें: देश-दुनिया में सार्वजनिक शौचालय बनवाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सुलभ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन