menu-icon
India Daily

JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक में चौंकाने वाले फैसले के आसार! जानें NDA में वापसी को लेकर नीतीश के मन में क्या?

बिहार के सियासी गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चओं का बाजर गर्म है. सीएम नीतीश कुमार 28 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर रहने वाले है.

Avinash Kumar Singh
JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक में चौंकाने वाले फैसले के आसार! जानें NDA में वापसी को लेकर नीतीश के मन में क्या?

हाइलाइट्स

  • 29 दिसंबर को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक
  • ललन सिंह कर सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली: बिहार के सियासी गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चओं का बाजर गर्म है. सीएम नीतीश कुमार 28 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर रहने वाले है. इस दौरान वह 29 दिसंबर को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. सियासी चर्चाओं की मानें तो सीएम नीतीश कुमार इस दौरान कुछ बड़ा ऐलान कर सकते है. चर्चा है कि सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA के साथ आने का ऐलान कर सकते है. 

 JDU अध्यक्ष ललन सिंह इस्तीफे का कर सकते है ऐलान !

चर्चाओं की मानें तो JDU अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन 29 दिसंबर की बैठक में अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. इस पर अंतिम फैसला अब सीएम नीतीश कुमार को लेना है कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने देना है या वह खुद इस जिम्मेदारी को संभालते है. अगर नीतीश कुमार खुद ही पार्टी की कमान संभालते है तो पहले की तरह पार्टी से जुड़े हुए सभी फैसले लेने के लिए वह आजाद होगे. ऐसे में यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या नीतीश कुमार कोई नई राह पकड़ने वाले है? सूत्रों के अनुसार ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय पद से मुक्त किए जाने का आग्रह किया था. हालांकि नीतीश कुमार ने उनसे लोकसभा चुनाव तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को कहा है. 

सीएम नीतीश कुमार ले सकते है बड़ा फैसला ! 

बीते दिनों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तरफ से पीएम फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम आगे किये जाने को लेकर नीतीश की नराजगी की खबरें सामने आयी थी. जेडीयू को उम्मीद थी कि बिहार के मुख्यमंत्री का नाम इंडिया ब्लॉक के संयोजक पद के लिए प्रस्तावित किया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार की सफाई भी सामने आई. उन्होंने नराजगी की खबरों का खड़न किया था, लेकिन अंदरखाने इस बात की चर्चा है कि वह इंडिया गठबंधन से नाराज है और NDA के संपर्क में है. ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि सीएम नीतीश कुमार क्या सियासी रुख होगा?