होर्मुज का बंद होना मंजूर नहीं! बढ़ाया जा रहा घरेलू LPG उत्पादन, मिडिल ईस्ट तनाव पर लोकसभा में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा संबोधन के दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर बात की. उन्होंने बताया कि इस संघर्ष का असर भारत पर कई तरीके से पड़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को लोकसभा में अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर अपनी बात रखी. इस संघर्ष को उन्होंने चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का बुरा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. उन्होंने इस तनाव की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस युद्ध के कारण भारत के सामने आर्थिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां खड़ी हो गई है.
खाड़ी देशों में रह रहे नागरिकों की चिंता
भारत के बारे में अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि देश एक समय पर कई मुद्दों से निपट रहा है. उन्होंने खाड़ी देशों में रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाड़ी देश में 1 करोड़ भारतीय नागरिक रहते हैं. उन्होंने उन नागरिकों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार उनकी सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए मैंने खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है. उन नेताओं ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. युद्ध शुरू होने के बाद से अभी तक खाड़ी देशों में रहने वाले 3,75,000 भारतीय नागरिक वापस भारत लौट चुके हैं.
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ईरान से लगभग एक हजार भारतीयों को पहले ही घर वापसी कराया जा चुका है. जिसमें से 700 मेडिकल छात्र भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस समय सरकार द्वारा स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और भारत सरकार हर सतर्क है और मदद के लिए तैयार है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या बोले पीएम मोदी?
इजरायल, अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो चुका है. जिसके कारण ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का तेल और गैस सप्लाई चेन ब्रेक हो गया है. होर्मुज के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि इस रास्ते से भारत में कच्चा तेल, गैस और खाद समेत कई जरूरी चीजें आती है. इस युद्ध के कारण इस रास्ते से आवाजाही मुश्किल हो गई है. हालांकि इसके बाद भी हमारी सरकार द्वारा लगातार यह कोशिश की जा रही है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई ना रुके.
हम जानते हैं कि देश में जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात होता है, लेकिन इस रास्ते में रुकावट के कारण सप्लाई प्रभावित है. इस समस्या से निपटने के लिए फिलहाल घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि व्यापारिक जहाजों पर हमले मंजूर नहीं है. कूटनीति के जरिए, सरकार इस युद्ध के माहौल से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रूप से निकालने की कोशिश कर रही है.
और पढ़ें
- पाकिस्तान नहीं तो किस देश में है 'धुरंधर 2' के हमजा का ल्यारी वाला बंगला? कांच से बनी हैं खास दीवारें
- नौकरी ढूंढने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? सालों तक घूमता रह जाएगा आपका रिज्यूम; जल्द कर लें कुछ खास बदलाव
- 'धोखेबाज है ट्रंप, अमेरका के लिए सारे रास्ते बंद', ईरान ने यूएस के साथ सारी बातचीत की खत्म; विदेश मंत्री का वीडियो वायरल