Asian Games 2026 BRICS 2026

'टूटी हुई हड्डी पर बैंड-एड लगाने जैसा'- PM के ऐलान पर CJP की टिप्पणी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है. पीएम के इस पोस्ट पर अभिजीत दीपके ने तंज कसते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा- “Hi, my name is nothing.” अब इसका क्या मतलब है, ये हम आपको बता देते हैं. 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक की समस्या पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे ताकि जल्दी और सख्त सजा मिल सके. पीएम मोदी ने लिखा, “हमारे युवाओं का भविष्य और कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है.” यहां देखें अभिजीत दीपके का पोस्ट-


एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दीपके ने लिखा, “कई दिनों से बुखार और शरीर में तेज दर्द है, फिर भी दवाइयों के साथ आगे बढ़ रहा था. अगर आज जंतर मंतर पर मुझे न देखें तो माफी चाहता हूं. कुछ घंटे आराम करके शाम तक वापस आ जाऊंगा.”