CJP ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानी, आंदोलनकारी घर वापस लौटें

संविधान क्लब में सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है. 

ani
Sagar Bhardwaj

संविधान क्लब में सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है. सरकार से बातचीत के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने हमारी तीनों मांगें मान ली हैं और इसलिए हम तत्काल प्रभाव से आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनकारी अपने-अपने घर वापस लौटें. 

आंदोलनकारियों पर हुई FIR होगी वापस

उधर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी आज लंबी बातचीत हुई. वे लिखित मसौदा लेकर आए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे मामलों के बारे में चार बिंदु रखे. जिसमें उन्होंने (सीजेपी) ने हमारे सामने चार मांगे रखी हैं. साथ ही हमने उनकी दो मांगों पर भी चर्चा की कि आंदोलनकारियों पर जवाबी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, और मृतकों को मुआवजा मिलना चाहिए. उनके पांच सूत्री मसौदे पर भी विचार किया जाना चाहिए. हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. जहां तक मुआवजे का सवाल है तो तय नियमों के अनुसार उन्हें अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा.