menu-icon
India Daily

गुरुद्वारा फंड विवाद मामला: बुजुर्ग की गुहार पर CJI ने कहा- समाधान चाहिए तो संसद का दरवाजा खटखटाइए

Supreme Court of India में गुरुद्वारा समिति फंड दुरुपयोग मामले की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता को संसद जाने की सलाह दी. कोर्ट ने कहा कि यह धार्मिक मामला है और इसमें कानून संशोधन की जरूरत पड़ेगी.

Dhiraj Kumar Dhillon
गुरुद्वारा फंड विवाद मामला: बुजुर्ग की गुहार पर CJI ने कहा- समाधान चाहिए तो संसद का दरवाजा खटखटाइए
Courtesy: Google

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लेकर पहुंचे बुजुर्ग को संसद जाने की सलाह दी. उन्होंने याचिकाकर्ता से कहा कि कोर्ट आपके लिए ही है, जब चाहें, यहां आएं, लेकिन इस मामले में तो आपको संसद जाना पड़ेगा। सीजेआई ने याचिकाकर्ता को कहा कि आपके मामले में कानून में बदलाव की जरूरत है, उसके ल‌िए संसद जाना पड़ेगा. सीजेआई ने पूरी विनम्रता के साथ कहा- यह धर्म से जुड़ा मामला है, हम इसमें कोई फैसला लें तो धर्म के मामले में दखल माना जा सकता है, इसलिए आप संसद में याचिका समिति के पास जाइए.

क्या था पूरा मामला?

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम अदालत में  गुरुद्वारा समिति के फंड के दुरुपयोग को लेकर एक बुजुर्ग ने याचिका दायर की थी. सीजेआई सूर्यकांत इस याचिका की मैरिट पर सुनवाई कर रहे थे. बुजुर्ग याचिकाकर्ता ने कहा- “मैं आपके आगे माथा टेकता हूं, मेरी याचिका स्वीकार कर लीजिए और इस पर नोटिस के आदेश दे दीजिए.” याचिका को ध्यान से देखने के बाद सीजेआई ने कहा- कोर्ट आपके लिए है, जब चाहें आइए, लेकिन आपकी याचिका पर सुनवाई के ल‌िए कानून में संसोधन की जरूरत पड़ेगी, और वह संसद से ही संभव है, इसलिए आप संसद जाइए.

बोले- याचिका सुनेंगे तो धर्म के मामले में दखल हो जाएगा

सीजेआई सूर्यकांत ने पूरी विनम्रता से कहा कि आपकी याचिका धर्म से संबंधित है. इस पर हम सुनवाई करेंगे तो धार्मिक मामला होने के चलते आपत्ति उठ सकती है, हम धर्म के मामले में दखल करना भी नहीं चाहते. “कम्यूनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग” की ओर से दाखिल की गई टेट्रा पैक और पाउच में शराब की पैकेजिंग से जुड़ी याचिका को सर्वोच्च अदालत ने स्वीकार कर लिया. याचिका में इस तरह की पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मां गई है. सीर्जआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने इस मामले में सरकार से सवाल किया है.