नई दिल्ली: राम मंदिर पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ऐसे अपमानजनक बयान देने वाले मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए. पासवान ने अपने बयान में कहा "यह मेरी समझ से परे है कि अपने विभाग के बारे में चिंता करने के बजाय वह सनातन धर्म का दुरुपयोग करने के बारे में चिंतित क्यों हैं. मुझे आश्चर्य है कि उनकी पार्टी का नेतृत्व और गठबंधन में दोस्त इसे क्यों सहन करते हैं. मंत्री इस तरह का बयान देकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं और उन्हें भड़का रहे हैं. ऐसे बयान देने वाले मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए."
जैसे-जैसे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है विपक्षी दल के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं और रामलला को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा "यदि आप घायल हो जाएंगे, तो आप कहां जाएंगे? मंदिर या अस्पताल? यदि आप शिक्षा चाहते हैं और अधिकारी, विधायक या सांसद बनना चाहते हैं, तो क्या आप मंदिर या स्कूल जाएंगे? अगर लोग बीमार पड़ते हैं या घायल होते हैं तो वे मंदिर जाने के बजाय चिकित्सा सहायता लेंगे."
#WATCH | On Bihar Education Minister Chandra Shekhar's remark, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan says, "It is beyond my understanding that instead of worrying about his own department why he is worried about abusing Sanatana Dharma...What surprises me is why… https://t.co/tYwcpvCiiS pic.twitter.com/QHSFGv5kZw
— ANI (@ANI) January 8, 2024Also Read
दरअसल राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा गया कि मंदिर का अर्थ मानसिक गुलामी का मार्ग है, जबकि स्कूल का अर्थ प्रकाश की ओर जाने का मार्ग है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फतेह बहादुर सिंह को अपना समर्थन देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि सिंह ने वहीं कहा जो सावित्रीबाई फुले ने कहा था. उन्होंने सावित्रीबाई फुले को कोट किया. क्या शिक्षा आवश्यक नहीं है? हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से सावधान रहना चाहिए. जब भगवान राम हममें से प्रत्येक में व्याप्त हैं, तो हम उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे? जो स्थलें निर्धारित की गई हैं उन्हें शोषण का स्थल बनाया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबें भरने के लिए किया जाता है.