IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

कल्लाकुरिची में उत्सव के दौरान हादसा, हीलियम सिलेंडर विस्फोट से एक की मौत, 18 घायल

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में मनाया जा रहा त्योहार अचानक से मातम में बदल गया. मनालुरपेट्टई क्षेत्र में गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हीलियम गैस सिलेंडर अचानक फट गया. 

AI Grok
Shanu Sharma

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में सोमवार को थेनपेन्नई नदी उत्सव आयोजित की गई थी. इस दौरान एक दर्दनाक हादसे ने पूरे माहौल को बदल दिया. मनालुरपेट्टई क्षेत्र में गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हीलियम गैस सिलेंडर अचानक फट गया. 

इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और उत्सव की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख  

AIADMK के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मनालुरपेट्टई में नदी उत्सव के दौरान हुए इस हादसे की खबर सुनकर उन्हें पीड़ा हुई है. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें.

पलानीस्वामी ने राज्य सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें. फोरेंसिक वैज्ञानिकों की एक टीम विस्फोट स्थल की गहन जांच कर रही है. ताकी यह पता चल सके यह घटना है या लापरवाही है. कल्लाकुरिची जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद स्वयं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहकर जांच की निगरानी कर रहे हैं.

सुरक्षा उपायों पर उठ रहे सवाल

कल्लाकुरिची जिले के कलेक्टर प्रशांत भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो और जांच निष्पक्ष व त्वरित तरीके से पूरी की जाए. प्रशासन ने भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के संकेत दिए हैं. पारंपरिक तमिल त्योहार पोंगल और उससे जुड़े उत्सव आमतौर पर बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं. इसी क्रम में अथरुथिरु उत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु थेनपेन्नई नदी के तट पर एकत्र हुए थे. हालांकि इस घटना ने सुरक्षा पर