'अपराध करोगे तो मिट्टी में मिलोगे,' अयोध्या रेप केस में चला बुलडोजर, सीएम योगी ने दी थी चेतावनी

अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन में है. आरोपी सपा नेता के बेकरी पर बुलडोजर चला है. इसके पहले कल आरोपी सपा नेता मोईद खान के घर पर प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. पुलिस ने बलात्कार के मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पुरा कलंदर क्षेत्र से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था.

Social Media
India Daily Live

अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन में है. आरोपी सपा नेता के बेकरी पर बुलडोजर चला है. अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने कहा, मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है. बेकरी में एक बड़ा कमरा और एक छोटा कमरा था. यह अवैध रूप से एक तालाब पर बनाया गया था, और इसे ध्वस्त कर दिया गया है. 

पुलिस ने बलात्कार के मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पुरा कलंदर क्षेत्र से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक दोनों ने दो महीने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और उसका वीडियो भी बनाया था. घटना तब प्रकाश में आई जब मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती पाई गई और 30 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

सपा ने लगाया साजिश का आरोप

इस बीच, समाजवादी पार्टी के राज्य महासचिव जय शंकर पांडे ने आरोपी का बचाव करते हुए कहा, मोईद खान भदरसा कस्बे के सपा नगर अध्यक्ष हैं और इस मामले में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. पांडे ने कहा, यह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश है. यह बहुत स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री समेत पूरी भाजपा हमारे (फैजाबाद) सांसद अवधेश प्रसाद को निशाना बना रही है.

इसके पहले कल आरोपी सपा नेता मोईद खान के घर पर प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. पुलिस ने बलात्कार के मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पुरा कलंदर क्षेत्र से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था.

शंकर पांडे ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश है. यह बहुत स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री समेत पूरी भाजपा हमारे (फैजाबाद) सांसद अवधेश प्रसाद को निशाना बना रही है. पांडे ने कहा, हम उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी उस जांच समिति में शामिल किया जाना चाहिए.

विधानसभा में हुई चर्चा

इस मामले ने 31 जुलाई को राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर राज्य विधानसभा में सपा को घेरा. उन्होंने कहा, मोइद खान समाजवादी पार्टी से हैं और अयोध्या (फैजाबाद) के सांसद की टीम के सदस्य हैं. उन्हें 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में शामिल पाया गया है. समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. सीएम ने शुक्रवार को पीड़िता के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामले की जांच में देरी के लिए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.