‘यूरोप को रूस से कोई खतरा नहीं’, पुतिन ने BRICS में क्यों कही ये बात?
Putin In BRICS: नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आज पहला दिन है. भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों के साथ रूस के संबंधों और संभावित खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया.
Putin In BRICS: नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आज पहला दिन है. भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों के साथ रूस के संबंधों और संभावित खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया. पुतिन ने कहा कि रूस की ओर से यूरोपीय देशों के लिए कोई खतरा नहीं है और न ही रूस उन्हें धमकी देने की योजना बना रहा है.
‘यूरोप से संघर्ष का कोई आधार नहीं’- पुतिन
पुतिन ने कहा कि रूस के पास यूरोप के साथ किसी तरह का संघर्ष करने का कोई आधार नहीं है. उनके मुताबिक, रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा है और न ही ऐसा करने का उसका कोई इरादा है. रूसी राष्ट्रपति ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर रूस यूरोप को धमकी क्यों देगा? उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस और यूरोप के बीच किसी नए संघर्ष की जरूरत नहीं है.
Also Read
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के समझौतों का जिक्र:
पुतिन ने अपने बयान में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बने समझौतों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस समय से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दे समझौतों के जरिए सुलझाए गए थे. उन्होंने सोवियत संघ के टूटने के बाद हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया. पुतिन के अनुसार, सोवियत संघ के उत्तराधिकारी के रूप में रूस की सहमति से कई व्यवस्थाएं आगे बढ़ीं.
अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर की बात:
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जो भी कदम इन व्यवस्थाओं के खिलाफ जाते हैं, वे रूस के हितों के विपरीत हैं. उन्होंने ऐसे कदमों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं बताया.
BRICS के मंच से अहम संदेश:
पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया में कई जगह भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है. BRICS Summit 2026 में रूस, चीन, भारत, ईरान समेत कई देशों के नेता मौजूद हैं. ऐसे में पुतिन का यूरोप के साथ संभावित संघर्ष को लेकर यह बयान सम्मेलन के दौरान चर्चा का अहम विषय बन गया है.