BRICS में दिखेगी जयपुर की शाही चमक, मेहमानों की मेज पर खास चांदी के बर्तन!
दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में विदेशी मेहमानों की मेज पर जयपुर की पारंपरिक कारीगरी की झलक देखने को मिलेगी. करीब 300 कारीगरों ने Silver-Plated Tableware और Cutlery तैयार की है. इस खास कलेक्शन में खाने और पेय के अलग-अलग चरणों के लिए अलग डिजाइन रखे गए हैं.
दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियां खास अंदाज में की जा रही हैं. खाने से लेकर उसे परोसने तक, हर स्तर पर भारतीय संस्कृति और कला की झलक दिखाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में जयपुर के करीब 300 कारीगरों ने विदेशी और विशेष मेहमानों के लिए खास Silver-Plated Tableware और Cutlery तैयार की है.
इस खास कलेक्शन में पारंपरिक भारतीय कारीगरी के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. खास बात यह है कि मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने के हिसाब से Tableware के डिजाइन भी अलग रखे गए हैं.
300 कारीगरों ने तैयार किया खास कलेक्शन
अरुण्स ग्रुप के CEO अरुण पाबुवाल और डायरेक्टर अंतरा पाबुवाल के मुताबिक BRICS Summit के लिए तैयार किए गए Tableware में करीब 300 कारीगरों ने काम किया है. इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग चार से पांच महीने का समय लगा. इस दौरान डिजाइन तैयार करने, उसके Prototype बनाने और फिर अंतिम उत्पादन तक कई चरणों में काम किया गया.
Also Read
- BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग के साथ भारत आया चीन का वो नेता, जिसे कहा जाता है राष्ट्रपति का ‘राइट हैंड’
- ग्लोबल पॉप स्टार लेडी गागा के घर आया नन्हा मेहमान, मंगेतर माइकल के साथ पहले बच्चे का किया वेलकम
- शी जिनपिंग भारत पहुंचे, PM मोदी से आज होगी अहम द्विपक्षीय बातचीत; 7 साल बाद चीनी राष्ट्रपति का दौरा
शुरुआत में कुछ खास उत्पादों की जरूरत बताई गई थी. लेकिन प्रोजेक्ट आगे बढ़ने के साथ जरूरत के अनुसार नए आइटम भी इसमें शामिल होते गए. इस तरह कलेक्शन में करीब 60 से 70 अलग-अलग तरह के आइटम शामिल हो गए.
हर तरह के खाने के लिए अलग डिजाइन
BRICS Summit के दौरान मेहमानों को अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए Tableware का डिजाइन तैयार किया गया है. अरुण पाबुवाल के मुताबिक पेय पदार्थों से लेकर मुख्य भोजन और स्वीट डिश तक, अलग-अलग चरणों के लिए खास डिजाइन तैयार किए गए हैं.
अगर मेहमानों को रूसी व्यंजन परोसे जाएंगे तो उनके लिए इस्तेमाल होने वाले Tableware का डिजाइन उसी जरूरत के अनुसार होगा. वहीं भारतीय व्यंजनों के लिए भारतीय शैली और सौंदर्य को ध्यान में रखा गया है. यानी मेज पर रखी प्लेट, कटोरी या दूसरे सामान सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं होंगे, बल्कि उन्हें परोसे जाने वाले भोजन के हिसाब से उपयोगी बनाने पर भी ध्यान दिया गया है.
खास है Shawl Tray और बड़ा Finger Bowl
इस कलेक्शन में कुछ ऐसे उत्पाद भी हैं जिन्हें कारीगरों ने पहली बार तैयार किया है. इनमें एक खास Shawl Tray शामिल है. इस Tray का इस्तेमाल विदेशी मेहमानों को शॉल या जरूरत पड़ने पर कंबल जैसी वस्तु प्रस्तुत करने के लिए किया जा सकता है. इसके डिजाइन को भी खास तरीके से तैयार किया गया है. वहीं एक बड़ा Finger Bowl भी इस कलेक्शन का हिस्सा है. आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले Finger Bowl की तुलना में इसका आकार बड़ा रखा गया है, ताकि मेहमान इसे आराम से इस्तेमाल कर सकें.
डिजाइन से लेकर प्रोडक्शन तक महीनों की मेहनत
इस पूरे प्रोजेक्ट में केवल उत्पादन पर ही काम नहीं हुआ. सबसे पहले आयोजन की जरूरत और उसके कॉन्सेप्ट को समझा गया. इसके बाद कारीगरों और डिजाइन टीम ने अलग-अलग डिजाइन तैयार किए. पसंद किए गए डिजाइन के आधार पर Prototype बनाए गए और उन्हें अंतिम रूप देने के बाद उत्पादन शुरू किया गया. डिजाइन और डेवलपमेंट के काम में तीन महीने से ज्यादा का समय लगा, जबकि पूरी सप्लाई प्रक्रिया को पूरा करने में करीब चार से पांच महीने लगे.