Haldwani News: तमाम तरह की सख्ती के बावजूद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपराधियों के मन से मानो हर सजा का खौफ निकल गया है. कोलकाता रेप-केस और बदलापुर कांड को लेकर देश में चल रहे उबाल के बीच उत्तराखंड के हलद्वानी से दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है.
उत्तराखंड के हलद्वानी में सेकरेड स्कूल के पास मंगलवार देर रात तो महिलाएं जा रही थीं तभी दो कारों में सवार कुछ लड़कों ने उन महिलाओं से छेड़छाड़ की. वायरल वीडियो में दो कारों में बैठे पुरुषों ने हलद्वानी के मुखानी रोड पर दो महिलाओं का रास्ता रोकने और उन्हें डराने की कोशिश की.
फिल्म देखकर लौट रहीं थीं महिलाएं
खबरों के मुताबिक दोनों महिलाएं देर रात फिल्म देखकर घर वापस लौट रही थीं तभी दो कारों में सवार लड़कों ने उन पर उलटे सीधे कमेंट पास किए यही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी को आगे लाकर महिलाओं के वाहन को धीमा करने की कोशिश की. जिन दो कारों में लड़के सवार थे उनमें से एक स्कॉर्पियो थी और दूसरी हुंडई नियोस आई20 थी.
This Video is shared by Female from Haldwani
— Prachi Joshi (@amicus_curiae_) August 28, 2024
Stating ""Just tonight, I was coming back with my female friend from the movie and suddenly two cars full of 10 men tried to block our way. This incident took place at Mukhani road near Sacred Heart School, Haldwani This happened+ pic.twitter.com/4wxAClYxJh
पीड़ित ने बयां की आपबीती
पीड़ित महिलाओं में से एक ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और अपनी आप बीती बयां की. 'आज रात, मैं अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखकर वापस आ रही थी और अचानक 10 पुरुषों से भरी दो कारों ने हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की. यह घटना सेक्रेड हार्ट स्कूल, हल्द्वानी के पास मुखानी रोड पर हुई.' 'क्या इसी तरह शहर में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा रही है?' शहर में गुंडागर्दी क्यों बढ़ रही है?
the second time they blocked us completely by opening all car doors but luckily a man in Scooty appeared and he tried to pass them which gave us a chance to escape. We somehow managed to run from there but just after few minutes they again tried to do the sameo
— Prachi Joshi (@amicus_curiae_) August 28, 2024
हल्द्वानी में वाहन द्वारा युवतियों का पीछा करने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर नैनीताल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए FIR पंजीकृत कर दोनों कारों को कब्जे में लेते हुए कार सवार युवकों को गिरफ्तार किया है।#UttarakhandPolice @nainitalpolice_ pic.twitter.com/3us08ZK5ba
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) August 28, 2024
एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान
एसएसपी नैनीताल ने इस मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी लड़कों के खिलाफ FIR भी दर्ज दी है.