बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार (19 अगस्त) को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावे का मजाक उड़ाया. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो रीपोस्ट किया, जिसमें राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘स्क्रिप्टेड पीआर’ करार दिया गया. वीडियो में यात्रा के दौरान एक महिला ने दावा किया कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए. हालांकि, बाद में उसी महिला ने खुलासा किया कि उसे ये दावे करने के लिए कहा गया था.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ ड्रामा पीआर डिजास्टर बन रहा है. जहां पहले चुनाव आयोग ने उन्हें सात दिन का अल्टीमेटम दिया, अब लोग उन्हें बेनकाब कर रहे हैं: ‘यह स्क्रिप्टेड पीआर था, हमने कहा लेकिन हमारे नाम मतदाता सूची में हैं.’ राहुल की एक और माफी आने वाली है.”
खड़ा हूँ आज भी वहीं… जहाँ मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया, और मैंने अपना मज़ाक बनवाया… खड़ा हूँ आज भी वहीं। https://t.co/Ihdl77pR97
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 19, 2025
BJP आईटी सेल प्रमुख का निशाना
हालांकि, इससे पहले, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने चुनाव विश्लेषक संजय कुमार के गलत मतदाता डेटा साझा करने के लिए माफी मांगने के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधा. मालवीया ने कहा, “जिस संस्थान के डेटा पर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मतदाताओं को बदनाम किया, उसने अब स्वीकार किया कि उसके आंकड़े गलत थे—न केवल महाराष्ट्र, बल्कि एसआईआर पर भी. यह राहुल गांधी और कांग्रेस को कहां ले जाता है, जिन्होंने निर्लज्जता से चुनाव आयोग पर निशाना साधा और असली मतदाताओं को फर्जी करार दिया? शर्मनाक.”
उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी को तुरंत बिहार में अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ छोड़कर भारत के लोगों से अपनी लापरवाह और प्रतिगामी राजनीति के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.”
The very institution whose data Rahul Gandhi leaned on to defame the voters of Maharashtra has now admitted that its figures were wrong — not just on Maharashtra, but even on SIR.
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 19, 2025
Where does this leave Rahul Gandhi and the Congress, which brazenly targeted the Election… pic.twitter.com/4o99YDvsMx
बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा का क्या है उद्देश्य!
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रविवार को सासाराम से शुरू हुई, जो बिहार में चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ 16 दिनों का अभियान है. यह यात्रा 1,300 किमी से अधिक दूरी तय करते हुए 20 से अधिक जिलों को कवर करेगी और 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी.