T20 World Cup 2026

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, जाने BJP की राष्ट्रीय बैठक की प्रमुख बातें

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 2 दिवसीय बैठक शनिवार को खत्म हुई. बैठक में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कई रणनीती बनाई.

Gyanendra Tiwari

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 2 दिवसीय बैठक शनिवार को खत्म हुई. बैठक में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कई रणनीती  बनाई. बीजेपी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है. अपने पाले में नए वोटर्स जोड़ने के लिए भाजपा पूरे भारत में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराएगी और अभियान चलाएगी.

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 2 दिवसीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने को कहा है. मिली जानकारी में मुताबिक अमित शाह ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि विपक्ष हमारे सामने खड़ा होने की हिम्मत भी न कर सके. 

भाजपा के डिक्शनरी में नहीं कमजोर शब्द

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के इस बैठक में विपक्ष द्वारा बनाए गए गठबंधन I.N.D.I.A पर कोई चर्चा नहीं हुई. इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं को कहा गया कि हर एक लोकसभा क्षेत्र को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है.पदाधिकारियों से कहा गया कि यह नहीं सोचना चाहिए कि उत्तर प्रदेश या फिर देश में अन्य हिस्सों में जहां भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है वो अन्य हिस्से में 
BJP के  खराब प्रदर्शन की भरपाई कर देगा. कमजोर सीट नामक शब्द भाजपा की डिक्शनरी में नहीं है. 

बीजेपी के इस बैठक में कहा गया कि पार्टी के नेताओं को लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि 2024 में रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए.

बीजेपी जारी करेगी राम मंदिर बुकलेट

भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण से जुड़े संघर्ष की कहानी को जनता के सामने पेश करेगी. इसके लिए बीजेपी बुकलेट जारी कर सकती है. इसमें बताया जाएगा कि राम मंदिर के लिए कितना संघर्ष किया गया. बैठक में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक और विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देने की बात कही गई है. 

भारतीय जनता पार्टी नए साल यानी 1 जनवरी से राम मंदिर समारोह के लिए अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता देशभर में राम मंदिर के लिए दिया लाइटिंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे.