'बुरे दिन...,' शुभेंदु अधिकारी के साथ फोटो पोस्ट कर हिमंत ने कैप्शन में लिखा; जानें क्या आया जवाब

हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु अधिकारी के साथ फोटो पोस्ट कर बुरे दिन वाला कैप्शन लिखा. चलिए जानते हैं शुभेंदु ने इसपर क्या जवाब दिया. दोनों नेताओं की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

@himantabiswa x account
Km Jaya

दिसपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ एक तस्वीर शेयर करके राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन ने तो खुद तस्वीर से भी ज्यादा चर्चा बटोरी है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'बुरे दिन... (आप जानते हैं किसके लिए).' इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह तस्वीर अपने ही शपथ ग्रहण समारोह से शेयर की थी. तस्वीर में दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि सरमा ने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी का नाम साफ तौर पर नहीं लिया लेकिन उनके कैप्शन की अलग-अलग राजनीतिक संदर्भों में व्याख्या की जा रही है.

सुवेंदु अधिकारी ने क्या जवाब दिया?

सुवेंदु अधिकारी ने सरमा के पोस्ट का जवाब बड़े ही हाज़िरजवाबी अंदाज में दिया. उन्होंने लिखा, 'अंदाजा लगाने के लिए कोई इनाम नहीं है मुझे बस ऐसा ही महसूस हो रहा है.' अधिकारी के जवाब के बाद, दोनों नेताओं द्वारा शेयर किए गए पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गए.

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही BJP के नेतृत्व वाले NDA ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. उनके साथ BJP नेता अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ?

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और BJP-शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए.

विधानसभा चुनावों में हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी विधानसभा सीट से 89,434 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि उनका पहला कार्यकाल महज़ एक ट्रेलर था, और पूरी फिल्म उनके दूसरे कार्यकाल में देखने को मिलेगी.

इस बीच पश्चिम बंगाल में BJP ने पहली बार सरकार बनाकर एक बड़ा राजनीतिक इतिहास रच दिया है. 294 सदस्यों वाली विधानसभा में, पार्टी ने 207 सीटें जीतीं और इस तरह कांग्रेस पार्टी के 15 साल लंबे शासन का अंत कर दिया.