menu-icon
India Daily

दयानिधि मारन के बयान पर सियासी संग्राम, सुशील मोदी बोले 'चुप्पी तोड़ें नीतीश और लालू'

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
दयानिधि मारन के बयान पर सियासी संग्राम, सुशील मोदी बोले 'चुप्पी तोड़ें नीतीश और लालू'

BJP Reply To Dayanidhi Maran: बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोगों को लेकर डीएमके सांसद दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) ने विवादित बयान दिया है. दयानिधि मारन के बयान को बाद अब मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही हैं. दयानिधि के बयान को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है.   

'चुप्पी तोड़ें नीतीश और लालू'

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर सुशील कुमार मोदी ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इस पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और डीएमके को INDI गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए. ऐसे बयान पहली बार नहीं दिए जा रहे हैं...वे उत्तर-दक्षिण के बीच विवाद पैदा करना चाहते हैं..."

'मानसिक स्थिति खराब'

सुशील कुमार मोदी से पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था, "उनकी (दयानिधि मारन) मानसिक स्थिति खराब हो गई है. बिहारी एक अस्मिता है...मगध ने भारत को एक स्वर्णिम काल दिया है. INDIA गठबंधन के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए, नहीं तो नीतीश कुमार और लालू यादव को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए."

क्या बोले दयानिधि मारन

गौरतलब है कि, डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कहा था ​कि यूपी और बिहार से तमिलनाडु आने वाले हिंदी भाषी निर्माण कार्य करते हैं या सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि अंग्रेजी वाले आईटी कंपनियों में चले जाते हैं, जबकि हिंदी वाले छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं.