menu-icon
India Daily

बीजेपी नेता असीम राय की कांकेर में हत्या, पखांजूर में तनाव का मौहाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना रविवार की शाम हुई

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
बीजेपी नेता असीम राय की कांकेर में हत्या, पखांजूर में तनाव का मौहाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में एक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या रविवार शाम हुई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए. हत्या किस कारण से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

कांकेर जिले के पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है. अगले सप्ताह 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी. पूर्व अध्यक्ष की हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया है.

ऐसे हुई हत्या

रविवार को रात 8 बजे असीम राय रोजाना की तरह स्कूटी से गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे. उस समय वहां एक छोटा बाजार लगा हुआ था. इसी का फायदा उठाते हुए, अज्ञात हमलावर बाइक से आए और असीम राय पर गोली चला दी.

गोली लगने से असीम राय गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है. मृतक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

पखांजूर नगर पंचायत में कांग्रेस है, लेकिन भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है. 9 जनवरी को वोटिंग होगी. भाजपा के 11 पार्षद हैं, इसलिए जीतने की संभावना है. लोगों का मानना है कि हत्या अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के लिए की गई है.

पिछले 9 महीने में कई हत्याएं

पिछले 9 महीनों में 9 भाजपा नेताओं की हत्या हुई है. इनमें से 8 नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की है. नारायणपुर जिले में ही 3 भाजपा नेताओं की हत्या हुई है.

एक महीने पहले, नारायणपुर जिले में एक भाजपा नेता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. सुबह मंदिर से लौटते वक्त नक्सलियों ने उसे पकड़ा और गला रेत दिया.