menu-icon
India Daily

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने तय किए मुख्यमंत्रियों के नाम! डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे

राजस्थान, मध्य प्रदेश में भाजपा वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाएगी, जबकि छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह को सत्ता सौंपी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, तीनों राज्यों में एक या दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे.

Om Pratap
Edited By: Om Pratap
राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने तय किए मुख्यमंत्रियों के नाम! डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में भाजपा बनाएगी पहली महिला मुख्यमंत्री
  • वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान को फिर मिलेगी सत्ता

BJP decided Rajasthan Madhya Pradesh Chhattisgarh Chief Ministers: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भावी मुख्यमत्रियों के नाम तय कर लिए हैं. तीनों ही राज्यों में डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि तीनों ही राज्यों में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव और भविष्य की राजनीति को देखते हुए मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. सूत्रों ने ये भी दावा किया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद से नवाजा जा सकता है, लेकिन भविष्य की रणनीतियों और भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं.

राजस्थान में एक बार फिर वसुंधरा सरकार!

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान में भी वसुंधरा राजे को रिपीट किया जा सकता है. एक बार फिर महारानी को राजस्थान की सत्ता सौंपी जाएगी. वहीं, वसुंधरा के साथ एक या दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. 

छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला मुख्यमंत्री!

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए भी मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है. कहा जा रहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के उलट यहां रमन सिंह के बजाए रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. ऐसा होता है तो ये पहला मौका होगा, जब छतीसगढ़ में कोई महिला मुख्यमंत्री बनेंगी. मुख्यमंत्री बना सकती है।