menu-icon
India Daily

Bihar Teacher Recruitment: 'यह तो अभी शुरुआत है...' , 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी नियुक्ति पत्र देगी बिहार सरकार

बिहार में आज नौकरी के मामले में रिकॉर्ड बनने वाला है. बिहार सरकार एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को एक साथ औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

Gyanendra Sharma
Bihar Teacher Recruitment: 'यह तो अभी शुरुआत है...' , 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी नियुक्ति पत्र देगी बिहार सरकार

पटना: बिहार में आज नौकरी के मामले में रिकॉर्ड बनने वाला है. बिहार सरकार एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को एक साथ औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा? 

तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार में आज का दिन ऐतिहासिक है. आज बिहार में एक दिन, एक साथ, एक विभाग में रिकॉर्डतोड़ 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. यह तो अभी शुरुआत है. महागठबंधन की बिहार सरकार में मा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम अपने नौकरी, सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास, आर्थिक न्याय, समता और सौहार्द के सभी वादों को पूरा कर रहे है.जय हिंद! जय बिहार! 

क्रेडिट की होड़

जापान के दौरे से लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने दिल्ली में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा वो दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित रहेंगे.  बता दें कि बिहार में शिक्षकों की बहाली को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची है. जेडीयू और राजद अपने-अपने पोस्टर लगा रहे हैं. गांधी मैदान में दो पोस्टर लगे हैं उसमें नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी की तस्वीर नहीं है.

एक सवाल पर कि इस नियुक्ति को लेकर जेडीयू और आरजेडी में क्रेडिट लेने की होड़ लगी है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कौन सा क्रेडिट? क्रेडिट का कोई मतलब नहीं है. हमने नौकरी देने का वादा किया था हम नौकरी दे रहें हैं. क्रेडिट से किसी को फायदा नहीं मिलता. लोग सब देख रहे हैं. यह महागठबंधन की सरकार है और सब लोग मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. विवादों से मतलब नहीं है.