राज्यसभा में नमाज को लेकर बड़ा फैसला, हटा दिया गया 30 मिनट का मिलने वाला अतिरिक्त ब्रेक

राज्‍यसभा ने नमाज को लेकर बड़ा फैसला किया है. संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है.

Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: राज्‍यसभा ने नमाज को लेकर बड़ा फैसला किया है. संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह व्यवस्था दी है. उन्होंने इससे जुड़े नियमों में बदलाव का भी निर्देश दिया है.

राज्यसभा में शुक्रवार को लंच के बाद दोपहर 2 बजे सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो डीएमके के सांसद तिरुची शिवा ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को सदन की बैठक दोपहर 2.30 बजे शुरू होती थी. इस बार यह 2 बजे शुरू कर दी गई है. इसके समय में बदलाव कब किया गया. ये बदलाव क्यों हुआ. इस पर सभापति ने जवाब दिया कि ये बदलाव आज से नहीं है. यह बदलाव वह पहले ही कर चुके हैं. उन्‍होंने इसका कारण भी बताया. 

बता दें कि राज्यसभा में अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था. वहीं, लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है.  राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था. इसी नियम को अब बदल दिया गया है.