menu-icon
India Daily

चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. 

Avinash Kumar Singh
चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हाइलाइट्स

  • चुनावी राज्यों के नतीजों के पहले कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक
  • डीके शिवकुमार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. 

जानें किस राज्य में कौन नेता होगा पर्यवक्षेक? 

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में पर्यवक्षेक की जिम्मेदारी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को दी है. वहीं मध्य प्रदेश में पार्टी ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को पर्यवेक्षक बनाया है. तेलंगाना में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, दीपा दासमुंशी, डॉ. अजाय कुमार, के मुरलीधरन और केजे जॉर्ज को पर्यवेक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं छत्तीसगढ़ में अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को पर्यवक्षेक नियुक्त किया गया है.

CM अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बैठक

राजस्थान में मतदान से पहले ही सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करके आगे की रणनीतियों की चर्चा की है.