menu-icon
India Daily

Cirme News: अयोध्या में स्कूल जा रही थी छात्रा को रास्ते में मिला सिरफिरा, पेट्रोल डाला ...और लगा दी आग

ये मामला अयोध्या के नरायनपुर ग्राम पंचायत इलाके का है. यहां की एक छात्रा परशुराम वर्मा एजुकेशन एकेडमी में 11वीं क्लास में पढ़ती है.  बुधवार को अपने स्कूल जा रही थी.

Naresh Chaudhary
Cirme News: अयोध्या में स्कूल जा रही थी छात्रा को रास्ते में मिला सिरफिरा, पेट्रोल डाला ...और लगा दी आग

हाइलाइट्स

  • छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए पानी के गड्ढे में लगाई छलांग
  • स्कूल वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, सीओ-एसपी मौके पर पहुंचे

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार सुबह एक सिरफिरे ने स्कूल जा रही छात्रा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. आग की लपटों से घिरी छात्रा ने पास में एक पानी के गड्डे में छलांग लगा दी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन के लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

छात्रा ने जान बचाने के लिए पानी के गड्ढे में लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक मामला नरायनपुर ग्राम पंचायत इलाके का है. यहां की एक छात्रा परशुराम वर्मा एजुकेशन एकेडमी में 11वीं क्लास में पढ़ती है. बुधवार को वह अपने स्कूल जा रही थी. आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसी के गांव का युवक मिल गया. छात्रा कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी ने छात्रा पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी. अपनी जान बचाने के लिए आग की लपटों से घिरी छात्रा ने पास में एक पानी के गड्डे में छलांग लगी दी. 

स्कूलवालों ने भर्ती कराया, सीओ-एसपी मौके पर पहुंचे

उधर, छात्रा के साथ जा रही उसकी सहेलियों ने स्कूल में जाकर मामले की जानकारी दी. आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन के लोग और छात्रा के शिक्षक मौके पर पहुंचे. उन्होंने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पर सीओ राजेश तिवारी और एसपी रूरल मौके पर पहुंचे. छात्रा का हालचाल लिया और परिवार वालों से बात की.

पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. उधर अयोध्या के जिला अस्पताल में गंभीर घायल छात्रा का इलाज चल रही है.