menu-icon
India Daily

नए Boy Friend के लिए Ex को फंसाना चाहती थी शातिर 'हसीना', कार में रखा गांजे का पैकेट, लेकिन.... फिर छूट गया पसीना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने साजिश के तहत बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया. उसने अपने एक्स को बातचीत में उलझाए रखा. इसी दौरान महिला के वर्तमान प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पूर्व प्रेमी की कार के सीट के नीचे गांजे का पैकेट छिपा दिया.

Om Pratap
Edited By: Om Pratap
नए Boy Friend के लिए Ex को फंसाना चाहती थी शातिर 'हसीना', कार में रखा गांजे का पैकेट, लेकिन.... फिर छूट गया पसीना

हाइलाइट्स

  • बातचीत के लिए महिला ने पूर्व प्रेमी को पार्क में बुलाया
  • पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया पूरा सच

Hyderabad woman takes revenge by planting ganja in ex-boyfriend car: हैदराबाद की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए साजिश रची, लेकिन उसकी साजिश नाकाम हो गई. पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल में पूरी घटना साजिश के रूप में सामने आई, जिसके बाद आरोपी महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

अधोक्षजा नाम की महिला ने अपने वर्तमान प्रेमी दीपक के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी श्रवण को फंसाने की योजना बनाई. दोनों ने मिलकर साजिश के तहत श्रवण की कार में मारिजुआना (गांजा) रख दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. इस पूरे साजिश में अधोक्षजा और दीपक के चार अन्य दोस्तों ने उनका साथ दिया. 

बातचीत के लिए महिला ने पूर्व प्रेमी को पार्क में बुलाया

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अधोक्षजा श्रवण के पास पहुंची और अपने मतभेदों को सुलझाने के बहाने उसे एक पार्क में मिलने के लिए राजी किया. अधोक्षजा जब श्रवण से मिलने पहुंची तो उसके साथ उसका वर्तमान प्रेमी दीपक और चार अन्य दोस्त साथ थे. पार्क में मुलाकात के दौरान अधोक्षजा ने श्रवण से बात की और उसे उलझाए रखा. इस दौरान अधोक्षजा के प्रेमी और अन्य दोस्तों ने श्रवण की कार की सीट के नीचे गांजे का पैकेट छिपा दिया. 

साजिश के तहत जब आरोपियों ने कार में गांजा रख दिया, तो थोड़ी देर के बाद वे पार्क से निकल गए. फिर उन्होंने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन को गांजा बिक्री की सूचना दी और श्रवण की कार का नंबर दे दिया. जानकारी के बाद पुलिस पार्क में पहुंची. उधर, अधोक्षजा, दीपक और अन्य के जाने के बाद श्रवण को कुछ शक हुआ. उसने कार चेक की तो सीट के नीचे गांजे का पैकेट मिला. वहीं, पुलिस के पहुंचने के बाद श्रवण ने पूरी कहानी बताई. 

पुलिस की जांच में सामने आया पूरा सच

मंगलवार को पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अधोक्षजा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. पूछताछ करने पर, महिला ने पुलिस को बताया कि श्रवण उसके कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके कारण उसने बदला लेने की ठानी और साजिश के तहत श्रवण को फंसाना चाहा. वहीं, पुलिस ने बताया कि अधोक्षजा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.