T20 World Cup 2026

Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर में खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, आप भी देखें तस्वीर

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं. अवशेषों के मिलने की पुष्टि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने ही की है. ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने इन अवशेषों की एक तस्वीर शेयर की है.

Amit Mishra

Ram Janmabhoomi Remains of Ancient Temple: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. श्री राम जन्मभूमि परिसर में खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर, प्रतिमाओं स्तंभों और शिलापट्टों के अवशेष की तस्वीरें सामने आई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षत्रे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी तस्वीर शेयर की है.

मिले पुराने अवशेष

पुराने अवशेषों में देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश, स्तंभ, शिलालेख समेत आदि कलाकृतियां सामने आई हैं. 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तंभ, 6 रेड सैंड स्टोन के स्तंभ और 5 फीट आकार के नक्काशीयुक्त शिवलिंग की आकृति मिली है.

 

देख सकेंगे श्रद्धालु

बता दें कि खुदाई के दौरान मिले अवशेषों को रामलला के भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा. ये पहला मौका है जब खुदाई के दौरान मिली वस्तुओं की तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में दिख रहा है कि इसमें अनेक मूर्तियां देवी देवताओं की हैं साथ ही मंदिरों में लगने वाले स्तंभ भी नजर आ रहे हैं. अब रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु इन्हें भी देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Kota Suicide: कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सकते में प्रशासनिक अमला...मचा हड़कंप