'बेवजह यूक्रेन पर बना रहे दबाव', रूस के साथ समझौते के लिए ट्रंप के प्लान पर जेलेंस्की का हमला!

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें जंग को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है.

X (@Osint613)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से जंग जारी है. हालांकि इस जंग को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप के इस कोशिश को दवाब बताया है.

जेलेंसकी ने US वेबसाइट एक्सियोस को दिए एक इंटरव्यू में मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप उन पर कीव और मॉस्को की लड़ाई का हल निकालने के लिए बेवजह दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वी डोनबास इलाके में रूस ने जिस पर कब्जा भी नहीं किया है, उसे यूक्रेन के लोगों को छोड़ने का प्लान ला रहे हैं. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह इस प्लान को खारिज कर देंगे. 

यूक्रेन में शांति के लिए जिनेवा में बातचीत

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि ट्रंप अपने शांति प्लान में रूस से नहीं बल्कि यूक्रेन के लोगों से रियायत देने को कहते रहे हैं. वे चाहते हैं कि हम समझौते करते रहें और यह सही नहीं है. हालांकि जब यूक्रेनी राष्ट्रपति  ने यह बात कही, उस दौरान रूस, यूक्रेन और यूएस जिनेवा में शांति स्थापित करने पर बातचीत कर रहे थे.

जेलेंस्की ने ट्रंप के इस बर्ताव के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह उनकी चाल है कोई फैसला नहीं. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि यूक्रेन की शांति जेलेंस्की पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को जल्दी से बातचीत की टेबल पर आना चाहिए.

क्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्रंप को उनकी कोशिश के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के दामाद, जेरेड कुशनर के साथ उनकी बातचीत में वैसा दबाव नहीं था. उन्होंने कहा कि पूरे डोनबास इलाके पर कब्जा करने की रूस की मांग को मानना यूक्रेनी के लोगों को मंज़ूर नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि इमोशनली, लोग इसे कभी माफ नहीं करेंगे. लोग अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि उनसे और जमीन छोड़ने के लिए क्यों कहा जाएगा. उन्होंने फिर से लड़ाई की मौजूदा फ्रंट लाइन पर अपनी जगहें फ़्रीज़ करने की मांग की. रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रहे जंग में यूक्रेन का भारी नुकसान हुआ है, हालांकि यूक्रेन में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले शांति की उम्मीद की जा रही है.