आंध्र प्रदेश: 7 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर, ड्रम में मिली बॉडी; सड़कों पर उतरे लोग
आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले शहर में रेप और हत्या की खबर सामने आई है. यहां पर एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची का रेप किया और फिर उसका मर्डर कर दिया.
मदनपल्ले: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर में एक रेप और मर्डर की खबर सामने आई है. यहां पर एक सात साल की एक बच्ची का रेप कर उसका मर्डर कर दिया गया. इस बच्ची की बॉडी मंगलवार को एक ड्रम से मिली. आरोपी की पहचान कुलवर्धन के तौर पर हुई, जो पीड़िता का पड़ोसी था. इसकी उम्र 30 साल थी.
पुलिस ने बताया कि आरोप को ड्रग्स और शराब की लत थी. कुलवर्धन ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और उसका रेप किया. इसके बाद उसे पानी के ड्रम में डुबा दिया. इसके बाद पीड़िता की बॉडी को रातभर अपने कमरे में रखा.
बच्ची हुई थी सोमवार को लापता:
बच्ची क्लास 2 में पड़ती थी. वह सोमवार शाम को गायब हो गई. उसके घरवालों ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला. फिर उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने पूरे शहर में बच्ची को ढूंढना शुरू किया. कई सीसीटीवी फुटेज भी चेक की. फिर पुलिस रात करीब 1.30 बजे सस्पेक्ट के घर गए. उन्होंने उसे खिड़की से सोता हुआ देखा और वहां से चले गए.
फिर सुबह लौटे और दरवाजा तोड़ा. जब तलाशी ली तो बच्ची की डेड बॉडी ड्रम में मिली. इस व्यक्ति का पहले का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी था. इस बीच, लोकल लोगों ने दावा किया है कि अगर पहले दखल दिया जाता तो शायद यह हादसा टल जाता.
सड़कों पर उतरे लोग:
जैसे ही यह खबर लोगों के बीच फैली तो लोग सड़क पर इक्ट्ठा हो गए. मदनपल्ले-चेन्नई हाईवे को घंटों तक जाम कर दिया. लोगों ने कुलवर्धन की गिरफ्तारी की मांग की और उसे उन्हें सौंपना चाहा. इसके अलावा, बच्ची की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने में भी देरी हो गई. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके परिवार ने उसकी बॉडी देने से मना कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने प्रोटेस्ट करने वालों से मनाने की कोशिश की, लेकिन परिवार अपनी बात पर अड़ा रहा. पुलिस को बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मदनपल्ले के सरकारी जनरल हॉस्पिटल ले जाने में देर शाम हो गई. इसके बाद इसी गांव के पास एक टैंक में एक और लाश मिली. लोगों को शक है कि यह लाश कुलवर्धन की है. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने जांच शुरू कर दी.