Video: डर, तालियां, दुआएं… लॉन्चिंग के समय इमोशनल हुईं शुभांशु शुक्ला की मां

Shubhanshu Shukla Mother Emotional Video: लखनऊ के रहने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज एक्सिओम मिशन-4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की तरफ रवाना हो गए हैं. इस दौरान उनके पिता और मां भावुक नजर आए. 

Shilpa Srivastava

Shubhanshu Shukla Mother Emotional Video: लखनऊ के रहने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज एक्सिओम मिशन-4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की तरफ रवाना हो गए हैं. बता दें कि शुभांशु ड्रैगन कैप्सूल में तीन अन्य क्रू मेंबर्स के साथ रवाना हुए हैं और इस खास तरिक्ष मिशन का हिस्सा बने हैं. जैसे ही उनका अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. 

वहीं, उनकी माता-पिता को भी इस दौरान देखा गया. यान के लॉन्च होते ही उनके पिता के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी और उनकी मां के चेहरे पर आंसु के साथ गर्व दिखाई दे रहा था.

बता दें कि शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. इस ऐतिहासिक पल के बाद उन्होंने पूरे भारतवासियों का दिल जीत लिया है. लखनऊ से अंतरिक्ष तक की उनकी इस शानदार यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को अगर मेहनत और लगन से पूरा किया जाए, तो आकाश की भी कोई सीमा नहीं रहती.