Assembly Elections Exit Poll: विधानसभा में क्या है NDA का हाल, इंडिया गठबंधन कहां मार रहा है बाजी; देखें राज्यों का एग्जिट पोल
Assembly Elections Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी. आइये जानें इन राज्यों के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
Assembly Elections Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा के चुनाव थे. इसमें आंध्र प्रदेश की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल की 60 और सिक्किम की 32 सीटों के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान हुए. लोकसभा के साथ ही इन राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं. कई पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में बीजेपी का NDA गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है. आइये जानें अन्य राज्यों में क्या हाल है?
आंध्र प्रदेश का एग्जिट पोल
आंध्र प्रदेश में भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी के गठबंधन को बहुमत अनुमान जताया जा रहा है. वहीं कुछ एग्जिट पोल में YSRCP को बहुमत मिलने के असार हैं. 175 सीटों वाले राज्य में चार फेज वोटिंग हुई थी. यहां सरकार बनाने के लिए 88 विधायक चाहिए. 2019 में यहां से जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार बनी थी.
आंध्र प्रदेश में एक तरफ तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और भाजपा गठबंधन है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है. TDP ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं जन सेना 21 और BJP 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है. वहीं YSRCP सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
ओडिशा का एग्जिट पोल
147 सीटों वोली ओडिशा में विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 74 सीटें चाहिए. फिलहाल राज्य में बीजू जनता दल (BJD के नेतृत्व में सरकार चल रही है. वहीं इनके खिलाफ भाजपा और कांग्रेस खड़ी है.
2019 के परिणाम को की बात करें तो अभी राज्य में बीजी जनता दल के पास 112, भारतीय जनता पार्टी के पास 23, कांग्रेस के पास 7 और अन्य के खाते में 2 सीटें हैं.
अरुणाचल प्रदेश का एग्जिट पोल
60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 31 सीटें चाहिए. हालांकि, 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. यहां PPA और BJP का गठबंधन है. इसके अलावा राज्य में कांग्रेस, जनता दल-यूनाइटेड (JD-U), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) चुनाव लड़ रही है.
- अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 44-51 सीटें, कांग्रेस को 1-4 सीटें, एनपीपी को 2-6 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है.
2019 के रिजल्ट की बात की जाए तो भाजपा ने 41 सीटें जीतकर दूसरी बार सरकार बनाई थी. बाकी 19 सीटों में जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) को 7, NPP को 5, कांग्रेस को 4 और अन्य को 3 सीटें मिली थी.
सिक्किम का एग्जिट पोल
32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में बहुमत का आंकड़ा 17 है. फिलहाल यहां प्रेम सिंह तमांग उके नेतृत्व में SKM की सरकार है. इस चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अलावा सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF), कांग्रेस और भाजपा चुनाव लड़ रही है.
2019 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो SKM को 17 सीटें मिली थीं. वहीं SDF के खाते में 15 सीटें जबकि, भाजपा और कांग्रेस जीरो पर आउट हो गईं थी. हालांकि, बाद में पूर्व CM पवन चामलिंग ने SDF के 15 में से 10 विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी.
और पढ़ें
- West Bengal Exit Polls: टीएमसी, कांग्रेस या बीजेपी...पश्चिम बंगाल में कौन मार गया बाजी, जानें क्या कह रहे एग्जिट पोल्स
- Bihar Exit Poll 2024: NDA और इंडिया गठबंधन में विनर कौन? देखिए बिहार के सटीक एग्जिट पोल
- Maharashtra Exit Polls 2024: भीषण गर्मी में महाराष्ट्र में मुरझाया कमल, एग्जिट पोल में किसको मिली बढ़त?