menu-icon
India Daily

LS नतीजों से पहले BJP के लिए खुशखबरी, अरुणाचल में एकतरफा जीती तो सिक्किम में SKM का बजा डंका, समझें इन रिजल्ट्स के मायने

Assembly Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से पहले दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. अरुणाचल में BJP को बंपर जीत मिली है. वहीं सिक्किम में SKM ने अपने पक्ष में एकतरफा आंकड़े कर लिए हैं.

India Daily Live
LS नतीजों से पहले BJP के लिए खुशखबरी, अरुणाचल में एकतरफा जीती तो सिक्किम में SKM का बजा डंका, समझें इन रिजल्ट्स के मायने
Courtesy: IDL

Assembly Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के पहले अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. सिक्किम में दोबारा सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर अब फिर सरकार बनाने जा रही है. वहीं अरुणाचल में भाजपा 10 निर्विरोध के साथ ही 60 में से 46 सीट पर जीती है. यानी यहां भाजपा बंपर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा के चुनाव थे. इसमें आंध्र प्रदेश की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल  की 60 और सिक्किम की 32 सीटों के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान हुए थे. इसमें से 2 राज्यों के रिजल्ट आज आ गए हैं.

अरुणाचल के रिजल्ट

अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ हुआ था. राज्य में भाजपा को बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 60 में से 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन पहले ही अपनी-अपनी सीटें जीत चुके हैं. 

2019 के रिजल्ट की बात की जाए तो भाजपा ने 41 सीटें जीतकर दूसरी बार सरकार बनाई थी. बाकी 19 सीटों में जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) को 7, NPP को 5, कांग्रेस को 4 और अन्य को 3 सीटें मिली थी.

सिक्किम के रिजल्ट

सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण में एक साथ हुआ था. इसमें से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा यानी SKM ने 31 सीटें जीत ली है. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी SDF के खाते में महज एक सीट गई है.

2019 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो SKM को 17 सीटें मिली थीं. वहीं SDF के खाते में 15 सीटें जबकि, भाजपा और कांग्रेस जीरो पर आउट हो गईं थी. हालांकि, बाद में पूर्व CM पवन चामलिंग ने SDF के 15 में से 10 विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी.