Asia Cup 2025: 'पाकिस्तान के खिलाफ खेलना भारत की मजबूरी', एशिया कप में होने वाले मुकाबले से पहले ऐसा क्यों बोले अनुराग ठाकुर
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले मुकाबले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में इस बीच अब भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैच को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले फैंस इसका विरोध कर रहे हैं और इसे बॉयकॉट करने की मुहिम चला रहे हैं. ऐसे में इस बीच भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैच से एक दिन पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कारण बताया है कि आखिर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला क्यों खेलना पड़ रहा है.
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. भारत में तमाम क्रिकेट प्रेमी भारत के मैच खेलने पर विरोध कर रहे हैं और ऐसे में ठाकुर ने बताया है कि भारत क्यों एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हुआ है.
अनुराग ठाकुर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान
मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "जब आईसीसी या फिर एसीसी की कोई टूर्नामेंट होता है, तो सभी टीमों को उसमें हिस्सा लेना के लिए मजबूर होना पड़ता है क्योंकि हिस्सा लेना अनिवार्य होता है. अगर कोई टीम खेलने से इनकार करती है, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है और उस मैच के अंक दूसरी टीम को मिलते हैं."
Also Read
- Asia Cup 2025, BAN vs SL: श्रीलंका के 'लायंस' और बांग्लादेश के 'टाइगर्स' में होगी जंग, भारत में कब और कहां देखें जोरदार टक्कर
- इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने हर बार सूर्या को किया है ऑउट, क्या एशिया कप में खत्म होगा सूखा?
- Asia Cup 2025: पाकिस्तानी स्पिनर्स की फिरकी पर नाचेंगे भारतीय बल्लेबाज! टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला दावा
ठाकुर ने आगे कहा, "हम पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलते हैं. हमने यह फैसला लिया है कि पाकिस्तान जब तक भारत में आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करता है, तब तक कोई भी सीरीज नहीं खेला जाएगी."
हरभजन सिंह ने भी दी थी प्रतिक्रिया
इस मुकाबले से पहले बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा था कि "भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जब भी होता है, तो सभी बहुत ही उत्साहित रहते हैं और यह मैच सुर्खियों में बना रहता है. हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी लोगों ने इसका विरोध किया था. इसी वजह से हमने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था.