इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने हर बार सूर्या को किया है ऑउट, क्या एशिया कप में खत्म होगा सूखा?
Praveen Kumar Mishra
13 Sep 2025
14 सितंबर को मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है.
सूर्या का नहीं चलता बल्ला
हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला पाकिस्तान के एक गेंदबाज के खिलाफ नहीं चलता है.
हर बार हुए ऑउट
सूर्या जब-जब इस गेंदबाज के खिलाफ खेले हैं, उनका बल्ला शांत रहा है और वे हर बार ऑउट हुए हैं.
हारिस रउफ
बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने सूर्या को 2 पारियों में 2 बार ऑउट किया है.
सूर्या का खराब रिकॉर्ड
सूर्या इस दौरान 8 गेंदों पर 11 रन बना सके हैं और उनका औसत 5.5 का रहा है.
एशिया कप में उम्मीद
ऐसे में देखना होगा कि एशिया कप में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सूर्या का बल्ला चलता है या फिर वे एक बार फिर से फेल होने वाले हैं.
रउफ का खेलना मुश्किल
भारतीय कप्तान के लिए राहत की बात यह होने वाली है कि रउफ का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि पाकिस्तानी टीम 3 रेगुलर स्पिनर के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी.