menu-icon
India Daily

आंध्र प्रदेश: ट्रक और बस की टक्कर में चार यात्रियों की मौत, 15 घायल

साईनाथ ने बताया कि घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और अन्य स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया और फिलहाल ट्रक चालक फरार है.

Kamal Kumar Mishra
आंध्र प्रदेश: ट्रक और बस की टक्कर में चार यात्रियों की मौत, 15 घायल
Courtesy: x

चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 17 जनवरी (भाषा) चित्तूर में एक बस और डंपर ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर चित्तूर जिले के गजुलापल्ली गांव में हुई.

चित्तूर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी टी. साईनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. घायलों में से चार की हालत गंभीर है और 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.’’ 

उन्होंने बताया कि मदुरै जा रही बस तिरुपति से 26 यात्रियों के साथ आई थी. पुलिस ने बताया कि ट्रक ने बस को किनारे से टक्कर मारी. साईनाथ ने बताया कि घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और अन्य स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया और फिलहाल ट्रक चालक फरार है.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)