menu-icon
India Daily

अखिलेश ने सदन में योगी पर किया सांड वार, बाबा ने दिया शायराना जवाब

UP Assembly : उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. सदन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव सरकार पर काफी हमलावर दिखे.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
अखिलेश ने सदन में योगी पर किया सांड वार, बाबा ने दिया शायराना जवाब

हाइलाइट्स

  • अखिलेश के बोलते ही सदन में गूंजी ठहाके की आवाज
  • धरातल पर गौशाला की स्थिति खराब

UP Assembly : उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. सदन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव सरकार पर काफी हमलावर दिखे. अखिलेश इस दौरान इस बार सरकार पर जुबानी वार करते दिखे. वहीं इसी दौरान एक ऐसा भी समय हुआ जब सत्ता पक्ष पर विपक्ष दोनों ओर से जोरदार ठहाके लगे. ठहाके में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव दोनों लोग भी मुस्कुराते दिखे. वाक्या सांड को लेकर था जब योगी पर अखिलेश सांड को लेकर तीखा वार कर रहे थे.

अखिलेश के बोलते ही सदन में गूंजी ठहाके की आवाज

अखिलेश यादव सदन में बोल रहे थे. उन्होंने सांड को लेकर बोलना शुरू किया. इसी दौरान उनके बगल में बैठे अन्य सपा विधायकों ने भी सांडों का जिक्र किया. इसी दौरान अखिलेश यादव ने मजाकिए अंदाज में कहा कि भाई सांड को सांड मत कहिए बल्कि उनको नंदी कहिए. अखिलेश ने कहा कि नेता सदन सांड को नहीं बल्कि नंदी को संरक्षण देते हैं. इसके बाद तो पूरे सदन जोरदार ठहाका लगा. इस दौरान नेता सदन सीएम योगी भी मुस्कुराते दिखे.

धरातल पर गौशाला की स्थिति खराब

अखिलेश यादव ने इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड देखे जाते हैं. नेता सदन सांडों के संरक्षण की बात करते हैं वहीं गौशाला की स्थिति काफी खराब है. इसके लिए बजट 250 करोड़ का है लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है. 

इसे भी पढे़ं- 'MBBS' से की शादी! सुहागरात पर दुल्हा निकला Zomato का डिलिवरी बॉय, बुरी फंसी महिला वकील