Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लोगों का दम घोंट रही है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आने वाले 15 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं.
गुरुवार को दिल्ली में सीएक्यूएम की मीटिंग के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है. इस चरण के लागू होते ही कई चीजों पर प्रतिबंध लगा गया है. राष्ट्रीय राजधानी में डीजल वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया गया है. गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई है.
राजधानी की हवा इतनी खराब हो गई है कि बीते 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. SAFAR इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के आखिरी दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 दर्ज किया गया. ये लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डाटा की मानें तो 2020 में दिल्ली में अक्टूबर महीने में औसत AQI 257 दर्ज था. वहीं 2021 में औसत AQI 173 थी.
आज भी दिल्ली की हवा बेहद खराब रही. SAFAR-India के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का AQI गुरुवार को 346 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया.
#WATCH | Overall Air Quality Index (AQI) in Delhi stands at 346, in the 'Very Poor' category as per SAFAR-India.
— ANI (@ANI) November 2, 2023
GRAP stage III has been imposed in Delhi as air quality deteriorates. It involves a complete halt on construction and demolition work except for essential government… pic.twitter.com/RPPjQQhLld
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, “पहले की तुलना में स्थिति निश्चित रूप से बेहतर हुई है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 15 दिन महत्वपूर्ण रहेंगे. सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रही है.”
दिल्ली के अलावा अगर मुंबई की बात करें तो वहीं भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब की श्रेणी में है. प्रदूषण को रोकने के लिए मुंबई एयर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एडवाइजरी जारी करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP), टाटा पावर समेत अन्य कंपनियों से उत्पादन को आधा (50%) करने को कहा है.
बढ़ते हुए एयर पॉल्यूशन को लेकर वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है. उनके अनुसार अनुमान से कम बारिश होना बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण है. इस साल अक्टूबर में 5.4 मिमी बारिश हुई. वहीं अक्टूबर 2022 में 6 दिन 129 मिमी बारिश हुई थी.
यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ED Notice: MP की चुनावी रैली में गरजे केजरीवाल, बोले- "मुझे नहीं पता मैं जेल में रहूंगा या...'