ED vs Kejriwal:: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बार-बार समन मिलने के बाद शनिवार को ईडी की सुनावाई में पेश हुए. केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. दिल्ली शऱाब घोटाले में उन्हें कई समन मिल चुके हैं. अरविंद केजरीवाल के वकील ने पेशी से छूट के लिए ऐप्लिकेशन लगाई है. वकील ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से वह पेश नहीं हो पा रहे हैं.
केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि मैं आना चाहता थे लेकिन बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से मैं नहीं आ सके. अगली तारीख पर आ जाऊंगा. अब इस केस की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी. दिल्ली विधानसभा में आज विश्वासमत पर भी चर्चा होगी. आज के दिन केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भी पेश होना था. शराब घोटाले में ED ने 5 समन के बाद भी केजरीवाल के पेश नहीं होने पर कोर्ट में याचिका लगाई थी. केजरीवाल को छठा समन जारी किया गया था.
आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो को आज अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था क्योंकि ईडी ने शराब नीति मामले के संबंध में उन्हें जारी किए गए समन का पालन नहीं करने के लिए 3 फरवरी को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. एक लोक सेवक के आदेश का पालन न करने पर आईपीसी की धारा 174 और धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी.
दिल्ली में AAP सरकार को गिराने के उद्देश्य से भाजपा पर AAP विधायकों को "खरीदने" का प्रयास करने का आरोप लगाने के कुछ सप्ताह बाद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों को "खरीदने" का प्रयास "एक और ऑपरेशन लोटस" का प्रयास था.