भूल गए अतिथि देवो भव? दिल्ली में फाड़ डाले विदेशी महिला के कपड़े

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है

India Daily Live

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में भारत की संस्कृति का कुछ दरिंदों ने चीरहरण कर किया. अतिथि देवो भव भूलकर दरिंदों ने अथिति के साथ छेड़छाड़ कर लूटपाट की. दिल्ली के छतरपुर इलाके में बीते 25 अप्रैल की रात 11 बजे दो लड़कों ने विदेशी महिला से लूटपाट की. लड़के यहीं नहीं रुके. उन्होंने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए. विदेशी महिला ने बताया कि रात को वह अपने घर जा रही थी. 

महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है. पुलिस ने मनकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों का नाम किन्नू और रिंकू कश्यप बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों के ऊपर पहले भी केस दर्ज हो चुका था. दोनों लड़के नशेड़ी हैं. ये दोनों एक लोड़िंग कंपनी में काम करते हैं.

12 बजे पुलिस को मिली सूचना

जिस महिला के साथ छेड़छाड़ हुई वह युगांडा की रहने वाली है. महरौली पुलिस स्टेशन पर रात 12 बजे पुलिस को महिला के घायल होने के संबंध में सूचना मिला. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले गई.

लड़की ने बताया कि वो रात करीब 10 बजकर 45 मिनट के आसपास फूलमंडी से छतरपुर पहाड़ी जा रही थी.महिला के पीछे चल रहे दो लड़के एक कुत्ता लेकर भी चल रहे थे. महिला ने उन लड़कों से कहा कि उसे कुत्तों से डर लगता है. इसके बाद लड़कों ने कुत्ते को छोड़कर उसे एक दीवार के पीछे खीच लिया. इसके बाद दोनों लड़कों ने महिला से छेड़छाड़ की.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला के पास 800 रुपये थे उसे भी लड़कों ने ले लिया. इतना ही नहीं दोनों ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने  IPC की धारा 394, 35B और 34 के तहत केस दर्ज किया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को सतबरी गांव से अरेस्ट किया.