आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का वादा, गोवा को डर और भ्रष्टाचार से करेंगे आजाद
Arvind Kejriwal On Goa: गोवा की सड़कों की हालत देखकर किसी का भी दिल दुख जाएगा. हर गली-मोहल्ले में टूटी सड़कें, गड्ढों से भरे रास्ते और बरसात में कीचड़ से लबालब गलियां… यही है बीजेपी के 13 साल के राज की सच्चाई.
Arvind Kejriwal On Goa: गोवा की सड़कों की हालत देखकर किसी का भी दिल दुख जाएगा. हर गली-मोहल्ले में टूटी सड़कें, गड्ढों से भरे रास्ते और बरसात में कीचड़ से लबालब गलियां… यही है बीजेपी के 13 साल के राज की सच्चाई. हर साल बजट में हजारों करोड़ रुपये पास होते हैं, लेकिन सड़कें क्यों नहीं बनतीं? आखिर वह पैसा कहाँ चला जाता है?
इसी सवाल का जवाब मांगने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा सिग्नेचर अभियान चलाया. गोवा के कुल 3.5 लाख परिवारों में से 1 लाख परिवारों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कें तुरंत ठीक करने की मांग की. सोमवार को इन्हीं चिट्ठियों से भरा ट्रक मुख्यमंत्री को सौंपा गया. यह कोई साधारण विरोध नहीं है, यह हर उस गोवावासी की आवाज है जो अब और चुप नहीं रहना चाहता.
सड़के बनती हैं और टूट जाती हैं: केजरीवाल
भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि जो सड़कें बनती भी हैं, वे कुछ ही दिनों में फिर से टूट जाती हैं. जनता को झूठे वादों और अधूरे कामों से बहकाया गया, लेकिन अब जनता जाग चुकी है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने गाँव-गाँव में 18,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण करवाया है. वहां सख्त नियम है, अगर सड़क पाँच साल से पहले खराब हुई, तो ठेकेदार को अपने पैसे से मरम्मत करनी होगी. यही होती है जिम्मेदार सरकार.
Also Read
- Weather Update: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें देशभर में मौसम का हाल
- BRO ने रचा इतिहास, लद्दाख के मिग ला पास पर 19,400 फीट की ऊंचाई पर बनाई दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क
- माउंट एवरेस्ट पर आए बर्फीले तूफान से 137 पर्वतारोहियों का किया गया रेस्क्यू, एक की मौत
गोवा एक अमीर राज्य है, फिर भी आज भी लोगों को पीने का पानी टैंकरों से मिलता है. आम आदमी पार्टी के सिर्फ दो विधायक हैं, फिर भी लोग चंदा इकट्ठा करके मोहल्ला क्लीनिक खोल रहे हैं. वहीं बीजेपी के पास हजारों करोड़ हैं, लेकिन जनता के लिए न अस्पताल बने, न स्कूल सुधरे, न सड़कें ठीक हुईं. क्योंकि बीजेपी को जनता की नहीं, सिर्फ सत्ता और पैसे की चिंता है.
अपराध बढ़ रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है- केजरीवाल
आज गोवा की जनता डरी हुई है. अपराध बढ़ रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, और सरकार पर सवाल उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं. समाजसेवी रमा कांकणकर पर हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने सरकार की आलोचना की. आम आदमी पार्टी ने इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आवाज उठाई. जब सिग्नेचर अभियान के दौरान बीजेपी गुंडों ने कार्यकर्ताओं पर हमला किया, तो अगले ही दिन और भी ज्यादा लोग निकलकर मैदान में आ गए. क्योंकि अब लोग डरने वाले नहीं हैं.
उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में पार्टी के कार्यकर्ता हर गली-गली जाकर जनता के बीच सच पहुंचा रहे हैं. बीजेपी की धमकियों और दबावों के बावजूद वे जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं. यही असली ताकत है, जनता के साथ खड़े होने की ताकत. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की राजनीति झूठे वादों पर नहीं, सच्चे कामों पर चलती है. हमारी राजनीति डर को खत्म करने और जनता को ताकत देने की राजनीति है. आज जो भीड़ आम आदमी पार्टी की सभाओं में उमड़ रही है, वह साफ संकेत है, गोवा बदलने के लिए तैयार है.