menu-icon
India Daily

देश भर में बदलता मौसम का मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

भारत के कई राज्यों में इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि IMD ने उम्मीद जताई है कि आज कई राज्यों को राहत मिलने वाली है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
देश भर में बदलता मौसम का मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Courtesy: ANI

भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मौसम अलग अंदाज में नजर आ रहा है. कुछ इलाकों में लू तो वहीं कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश के अनुमान है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में मौसम का रुख सख्त बना रहेगा. हालांकि 13 राज्यों में मौसम का चाल बदलता नजर आ रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में रात से मौस की चाल बदल गई है. उम्मीद की जा रही है कि आज से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. 29 अप्रैल को भी यही स्थिति बनी रहेगी. कुल मिलाकर इस सप्ताह में लोगों को राहत मिल सकता है. 

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD अपडेट के मुताबिक कई  राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट की उम्मीद है, साथ ही कुछ जिलों में बारिशके अनुमान जताए गए हैं. 

बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. विशेष रूप से उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा है. 

इन राज्यों में भीषण गर्मी

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. हालांकि इसी बीच जयपुर, अलवर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं तथा हल्की बारिश का अलर्ट है. 28 से 30 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश की  उम्मीद है.

मध्य प्रदेश के कुछ जिले अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालांकि कुछ राज्यों में राहत मिलने की उम्मीद है. भोपाल में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रह सकता है.
 उत्तराखंड में चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश की संभावना है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 

दक्षिण में भी बारिश की एंट्री

केरल के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस बनी हुई है. कई जिलों में तापमान अधिक दर्ज किया गया है और बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के संकेत बन रहे हैं, लेकिन पूर्ण राहत के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है.  

तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 30 अप्रैल से 2 मई के बीच निम्न दबाव के कारण भारी बारिश की आशंका है. सलेम, कृष्णागिरी और धर्मपुरी जैसे जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री रहने का अनुमान है.  

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी संभव है. पंजाब और हरियाणा में 29 अप्रैल तक ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. कुल मिलाकर पूरे भारत में मौसम का हाल थोड़ा बदलने वाला है, इससे लोगों को राहत मिलेगी.