Aaj Ka Mausam: 24 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में पूर्व से पश्चिम तक मौसम खराब होने की संभावना है. यूपी के सभी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पिछले एक दिन में कई जगहों पर हुई बारिश के कारण छोटी नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है.
संभावना है. वहीं पहाड़ों की बात करें तो कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जहां भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से न सिर्फ जलभराव देखने को मिल रहा है, बल्कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, तो कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है.
बीते दिन यूपी के कुछ जिलों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश
हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. आईएमडी ने गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ज्यादातर इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां भी लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
यूपी में कब होगी बारिश?
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में पूर्व से पश्चिम तक मौसम खराब होने की संभावना है. यूपी के सभी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पिछले एक दिन में कई जगहों पर हुई बारिश के कारण छोटी नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है.
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है.
इतना ही नहीं बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है. सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और पुडुचेरी में भी बारिश के आसार हैं.
और पढ़ें
- 'मैंने एयर इंडिया विमान क्रैश किया', प्रेम में धोखा मिलने पर महिला ने प्रेमी से बदला लेने के लिए बनाया खतरनाक प्लान
- ठाणे में बुलडोजर एक्शन, हाईकोर्ट के आदेश पर 17 अवैध इमारतों को गिराया गया, पीड़ित बोले बारिश में कहां जाएंगे
- 6 साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा: 36 भारतीय तीर्थयात्री पहुंचे पवित्र स्थल