US Israel Iran War

बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश ने मौसम की चाल बदल दी है. आज मौसम सुहाना है. बिहार, यूपी और झारखंड समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल यह जानने के लिए इस लेख को पढ़ें.

ANI
Shanu Sharma

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में रविवार को बारिश हुई. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखा गया है. इसके बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. होली से पहले पारा काफी हाई हो चुका था, लेकिन अब गर्मी से हल्की राहत मिली है. 

मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम उत्तर भारत में एक्टिव है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बादल छाए हुए है और कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मंगलवार को हल्का बादल छाए रहेगा. हालांकि अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह की हवा लोगों को राहत देगी. मौसम खुशनुमा रहेगा, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. आज का दिन घूमने वालों के लिए अच्छा रहेगा. अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहें तो आज का दिन आपका अच्छा रह सकता है. वहीं यूपी के कई हिस्सों में आज तापमान में गिरावट देखे को मिल सकती है. कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज रफ्तार हवा के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है. हालांकि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में अभी भी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हिमाचल में 16 से 19 मार्च तक बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 18 मार्च को बर्फबारी की संभावना जताई गई है. अगर आपका इन राज्यों में घूमने का प्लान है तो आप हल्के ठंड के कपड़े ले जा सकते हैं. हालांकि कोई भी प्लान फाइनल करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें. बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने वाला है.