दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, यहां जानें मौसम का हाल
दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 13 राज्यों में आज IMD ने तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है. इन राज्यों में आंधी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. तो घर से निकलने से पहले एक बार मौसम का हाल जान लें.
देश में इस समय कई राज्यों में आंधी-बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज 13 राज्यों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घटें तक की हवाएं कई नई परेशानी खड़ी कर सकती है.
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरनी की संभावना जताई है. इस दौरान सबसे ज्यााद किसानों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इसके अलााव जो भी लोग घर से बाहर रहेंगे, उन्हें भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के अलर्ट
दिल्ली में आज भी आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है. हालांकि तापमान नीचे जाने से लोगों को राहत मिलेगी. तेज हवाओं के बीच घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी के सटे राज्य यूपी के कई जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. देवरिया, गोंडा और गोरखपुर जैसे जिलों में तूफान के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. बिहार में भी अभी मौसम थोड़ा ठंडा रहने वाला है. गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बारिश के कारण लोगों को थोड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है. पटना, सहरसा, मधुबनी और दरभंगा में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किए गए है.
पहाड़ी राज्यों में भी आंधी-बारिश
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और चमोली जैसे जिलों में आंधी बारिश की संभावना है. इसकी वजह से पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तापमान सामन्य रहने वाला है, ऐसे में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं. हिमाचल के चंबा, शिमला, कुल्लू और मनाली में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है. तापमान काफी नीचे आएगा, जिससे ठंड का एहसास हो सकता है. हालांकि तेज रफ्तार हवाओं के बीच ज्यादा बाहर ना निकलें नहीं तो मुसीबत बढ़ सकती है. जम्मू-कश्मीर के ऊंची वादियों में भी तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी है. तीनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं.
गर्मी से बचने की सलाह
राजस्थान में भी तेज हवाएं चलेंगी, हालांकि बारिश की संभावना कम है. लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. वहीं मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज गर्मी की चेतावनी दी गई है. इसके साथ-साथ लू को लेकर भी सतर्क किया गया है.