नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है. राज्य में आई बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है. आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि 13,14 और 15 अगस्त के दौरान बाढ़ से करीब दस हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि बचाव और राहत का कार्य जारी है हमने 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है
मौसम विभाग की चेतावनी जारी
हिमाचल प्रदेश को लेकर मौसम विभाग की ओर से 18 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य में बादल फटने और भूस्खलन की अब तक 170 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं और करीब 9,600 घरों को नुकसान पहुंचा है. हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है. प्रदेश में बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति के लिए किया गया नॉमिनेट, इन सांसदों को भी मिली जगह
रविवार से हो रही है बारिश
हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी राज्य में रविवार से बारिश हो रही है. राज्य में हो रही भारी बारिश के चलते शिमला सहित कई अन्य जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में सीएम सुक्खू ने कहा है कि राज्य में भारी बारिश के कारण बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा. सीएम ने आगे दावा किया कि जुलाई और इस सप्ताह में हो रही बारिश के चलते करीब 10,000 करोड़ का नुकसान हुआ है
भूस्खलन की 170 घटनाएं दर्ज
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन के चलते अब तक 170 घटनाएं दर्ज की गई है. बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 257 लोगों की मौत हुई है वहीं 290 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 1,376 घर 270 दुकानें और 2,727 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई है.
ये भी पढ़ें: मजह 6 रुपए के लिए गंवानी पड़ी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने भी राहत देने से किया इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला?