menu-icon
India Daily

हार्ट अटैक को न्योता देती हैं कम उम्र के लोगों की ये आदतें, आज से ही तुरंत कर दें बंद

बर्गर, पिज्जा, समोसा, चिप्स और तले हुए नाश्ते दिल के दुश्मन हैं. इनमें ट्रांस फैट, नमक और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं जो धमनियों में प्लाक जमा करते हैं. इससे ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है.

antima
Edited By: Antima Pal
हार्ट अटैक को न्योता देती हैं कम उम्र के लोगों की ये आदतें, आज से ही तुरंत कर दें बंद
Courtesy: pinterest

Healthy Heart Tips: आजकल हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है. 30 से 40 साल के युवाओं में भी यह बढ़ रहा है. डॉक्टरों के अनुसार गलत आदतें और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इसके मुख्य कारण हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और शरीर की अनदेखी धीरे-धीरे दिल को कमजोर कर रही है. 

अच्छी खबर यह है कि कुछ आदतों में बदलाव लाकर इस खतरे को बहुत हद तक कम किया जा सकता है.

1. घंटों तक बैठे रहना

दफ्तर में लगातार 8-10 घंटे कुर्सी पर बैठना आम हो गया है. इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है, वजन बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है.

समाधान: हर एक घंटे में 5 मिनट उठकर टहलें. ऑफिस में सीढ़ियां इस्तेमाल करें और रोज कम से कम 30 मिनट तेज चलें या व्यायाम करें.

2. जंक फूड और तला-भुना खाना ज्यादा खाना

बर्गर, पिज्जा, समोसा, चिप्स और तले हुए नाश्ते दिल के दुश्मन हैं. इनमें ट्रांस फैट, नमक और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं जो धमनियों में प्लाक जमा करते हैं. इससे ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है.

समाधान: घर का बना खाना खाएं। फल, सब्जियां, दाल, रोटी और सलाद को डाइट में शामिल करें. तेल का इस्तेमाल कम करें और बेकिंग या स्ट्रीमिंग तरीके अपनाएं.

3. धूम्रपान और शराब की आदत

सिगरेट में मौजूद निकोटिन और अन्य केमिकल्स ब्लड वेसल्स को सिकोड़ते हैं और दिल की धड़कन अनियमित कर देते हैं. शराब ज्यादा लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल की मांसपेशियां कमजोर होती हैं.

समाधान: धीरे-धीरे इन आदतों को छोड़ें. अगर मुश्किल लगे तो डॉक्टर या काउंसलर की मदद लें. स्वस्थ आदतें जैसे चाय, जूस या वॉक इनकी जगह ले सकती हैं.

4. तनाव ज्यादा लेना

काम का प्रेशर, आर्थिक चिंता और पारिवारिक झगड़े लगातार तनाव देते हैं. इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है जो ब्लड प्रेशर और सूजन बढ़ाता है. युवा इस तनाव को नजरअंदाज कर देते हैं.

समाधान: रोज 10-15 मिनट गहरी सांस लें या मेडिटेशन करें. दोस्तों से बात करें, हॉबी अपनाएं और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग लें.

5. नींद पूरी न लेना

रात को 4-5 घंटे सोना या अनियमित नींद दिल के लिए बहुत खतरनाक है. नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं रहता और दिल को आराम नहीं मिलता.

समाधान: रोज रात 10-11 बजे सोने की कोशिश करें और सुबह 6-7 बजे उठें. कमरे को अंधेरा और शांत रखें. स्क्रीन (मोबाइल) सोने से पहले 30 मिनट पहले बंद कर दें.

ये छोटी-छोटी आदतें आज मजे लगती हैं लेकिन कल भारी पड़ सकती हैं. अगर आप 30-35 की उम्र में हैं तो अभी से बदलाव शुरू करें. स्वस्थ खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और अच्छी नींद से आप न सिर्फ हार्ट अटैक का खतरा कम कर सकते हैं बल्कि पूरे शरीर को फिट रख सकते हैं.