आपके पास बैठे व्यक्ति को है Hantavirus? दूर हो जाइए, आपको भी हो सकती है बीमारी; जानें WHO का क्या है कहना
दुनियाभर में हंता वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक क्रूज शिप पर इस इंफेक्शन के कई मामले सामने आने के बाद WHO सतर्क हो गया है. यह वायरस आमतौर पर चूहों से फैलता है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में इंसानों के बीच भी फैल सकता है.
दुनियाभर में एक बार फिर एक रेयर वायरस ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. हंता वायरस नाम का यह इंफेक्शन अब चर्चा में है क्योंकि एक क्रूज शिप पर इसके कई मामले सामने आए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी इस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और वैज्ञानिक लगातार यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह वायरस किस तरह फैल रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार MV Hondius नाम के क्रूज शिप पर यात्रा कर रहे कुछ यात्री हंता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अब तक दो मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि पांच लोगों में इंफेक्शन का संदेह जताया गया है. सबसे चिंता की बात यह है कि इस इंफेक्शन से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है.
क्या है हंता वायरस?
हंता वायरस एक रेयर लेकिन गंभीर इंफेक्शन है जो मुख्य रूप से चूहों और दूसरे कृंतकों से फैलता है. यह वायरस इंसानों में तब पहुंचता है जब संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के छोटे कण हवा में मिल जाते हैं और लोग सांस के जरिए इन्हें शरीर में ले लेते हैं. यह इंफेक्शन फेफड़ों और शरीर के दूसरे अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. कई मामलों में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ जाती है और ICU तक में भर्ती करना पड़ सकता है.
Also Read
- 'राहुल गांधी का निजी सचिव हूं...', शख्स ने टिकट दिलाने के नाम पर 3 राज्यों में नेताओं से की करोड़ों की ठगी; आरोपी गिरफ्तार
- चुनाव जीतकर भी हार गए थलपति विजय! पत्नी संगीता और बच्चों की चुप्पी ने TVK के नेता पर खड़े किए बड़े सवाल
- IPL 2026 CSK Playoffs Scenarios: जीत की पटरी पर लौटी गायकवाड़ की चेन्नई एक्सप्रेस! जानें कैस कर सकती है प्लेऑफ में प्रवेश
कैसे फैलता है यह वायरस?
एक्सपर्ट के अनुसार, हंता वायरस आमतौर पर इंसान से इंसान में नहीं फैलता. लेकिन कुछ दुर्लभ परिस्थितियों में ऐसा संभव है. WHO की तकनीकी सलाहकार और अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ मारिया वैन केरखोव ने बताया कि जहाज पर मौजूद संक्रमित लोग संभवतः यात्रा शुरू होने से पहले ही वायरस की चपेट में आ चुके थे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बहुत करीबी संपर्क वाले लोगों के बीच इंफेक्शन फैलने की संभावना हो सकती है. खास तौर पर पति पत्नी या एक ही केबिन में रहने वाले लोगों में यह जोखिम बढ़ सकता है. यही वजह है कि वैज्ञानिक इस मामले की तेजी से जांच कर रहे हैं.
हंता वायरस के कई प्रकार होते हैं लेकिन एंडीज स्ट्रेन सबसे ज्यादा चिंता का कारण माना जाता है. यह वायरस दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है और इंसान से इंसान में फैलने के दुर्लभ मामलों से जुड़ा रहा है. यह वायरस मुख्य रूप से पिग्मी राइस रैट नाम की चूहों की प्रजाति से फैलता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि क्रूज़ शिप पर सामने आए मामले भी इसी तरह के इंफेक्शन से जुड़े हो सकते हैं.
क्यों बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा?
हंता वायरस के अधिकतर मामले वसंत और गर्मियों के मौसम में सामने आते हैं. इसका कारण चूहों की बढ़ती गतिविधियां होती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों के दौरान चूहे घरों के गर्म कोनों में छिप जाते हैं. इसके बाद जब लोग वसंत में सफाई करते हैं तो धूल और हवा के जरिए वायरस शरीर में पहुंच सकता है. इसी वजह से पुराने बंद कमरों, गोदामों या लंबे समय से बंद पड़े घरों की सफाई करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.