menu-icon
India Daily

चुनाव जीतकर भी हार गए थलपति विजय! पत्नी संगीता और बच्चों की चुप्पी ने TVK के नेता पर खड़े किए बड़े सवाल

तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय और उनकी पार्टी TVK ने बड़ी जीत हासिल की है, एक्टर की इस ऐतिहासिक पल में उनके बेटे जेसन संजय, बेटी दिव्या साशा और पत्नी संगीता की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. जहां फैंस विजय की जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं परिवार की चुप्पी लोगों का ध्यान खींच रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
चुनाव जीतकर भी हार गए थलपति विजय! पत्नी संगीता और बच्चों की चुप्पी ने TVK के नेता पर खड़े किए बड़े सवाल
Courtesy: AI

मुंबई: साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा इतिहास रच दिया है. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पार्टी ने 234 में से 110 सीटों पर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल बन गया.

सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह विजय के हिट में नारे गूंज रहे हैं. फैंस पटाखे फोड़ते और मिठाइयां बांटते नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी उन्हें बधाई दी. लेकिन इस खुशी के बीच एक ऐसी बात रही जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. विजय की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे इस पूरे जश्न से पूरी तरह गायब रहे.

माता पिता के साथ दिखे विजय

ऐतिहासिक जीत के बाद विजय सबसे पहले अपने माता पिता से मिलने घर पहुंचे. वहां उन्होंने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ समय बिताया और फिर बालकनी में आकर अपने फैंस से मुलाकात की. वायरल वीडियो में विजय काफी खुश दिखाई दिए. हजारों फैंस उनके घर के बाहर जमा थे और लगातार उनके लिए नारे लगा रहे थे. लेकिन इस पूरे जश्न में उनके बेटे जेसन संजय, बेटी दिव्या साशा और पत्नी संगीता कहीं नजर नहीं आए. इसी बात ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है.

इस सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा विजय की जीत के दिन उनके घर पहुंचीं और जश्न का हिस्सा बनीं. दिलचस्प बात यह रही कि उसी दिन तृषा का जन्मदिन भी था. सुबह वह तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं और बाद में विजय के घर नजर आईं. बता दें की विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.

बेटे जेसन संजय की चुप्पी ने खींचा ध्यान

विजय के बेटे जेसन संजय की चुप्पी सबसे ज्यादा चर्चा में है. बताया जा रहा है कि उन्होंने काफी समय पहले अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था. इतनी बड़ी राजनीतिक जीत के बाद भी जेसन की तरफ से कोई पोस्ट या बधाई संदेश सामने नहीं आया. इससे लोगों के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि पिता और बेटे के रिश्ते में दूरियां बढ़ चुकी हैं. जेसन संजय का जन्म साल 2000 में हुआ था. उन्होंने हाल ही में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है. उनकी शॉर्ट फिल्म सिग्मा को काफी सराहना मिली थी. खबरें यह भी हैं कि वह अपने करियर में पिता के नाम से अलग पहचान बनाना चाहते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

विजय की बेटी दिव्या साशा ने भी पिता की जीत पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है. दिव्या मीडिया से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं और लाइमलाइट में कम ही नजर आती हैं. पिता की इतनी बड़ी जीत के बाद उनकी चुप्पी ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

पत्नी संगीता से रिश्तों में आई दरार

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के रिश्तों में तनाव की खबरें पिछले काफी समय से सामने आ रही हैं. दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता पिछले दो साल से विजय से अलग रह रही हैं. कुछ समय पहले तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. कहा जा रहा है कि संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और अपमान जैसे आरोप लगाए थे. हालांकि इन खबरों पर परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन लगातार सामने आती चर्चाओं ने लोगों का ध्यान खींचा है.