menu-icon
India Daily

Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम की कमी से नाखून भी देते हैं अलार्म! जानिए ये 5 साफ-साफ संकेत

स्वस्थ नाखून मजबूत और चिकने होते हैं, लेकिन कैल्शियम की कमी होने पर नाखून जल्दी टूटने लगते हैं या दो परतों में बंट जाते हैं. यह इस बात का संकेत है कि शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल रहा और नाखूनों की ग्रोथ पर असर हो रहा है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम की कमी से नाखून भी देते हैं अलार्म! जानिए ये 5 साफ-साफ संकेत
Courtesy: Pinterest

Calcium Deficiency Symptoms: हम अक्सर सोचते हैं कि कैल्शियम की कमी सिर्फ हड्डियों को कमजोर करती है, लेकिन असल में इसके लक्षण शरीर के और भी हिस्सों में नजर आते हैं. खासकर नाखूनों में इसके संकेत पहले दिखाई देने लगते हैं.अगर आपके नाखून कमजोर, टूटने वाले या अजीब से दिखने लगे हैं, तो इसे हल्के में न लें. ये आपके शरीर की तरफ से एक चेतावनी हो सकती है कि कैल्शियम की कमी हो रही है.

कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि नाखूनों की मजबूती, त्वचा की सेहत और मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए भी जरूरी है.आइए जानते हैं नाखूनों में दिखने वाले वो संकेत जो कैल्शियम की कमी की ओर इशारा करते हैं.

नाखूनों में सफेद-धब्बे या लकीरें

अगर आपके नाखूनों पर सफेद रंग के छोटे-छोटे धब्बे या लकीरें नजर आने लगी हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में मिनरल्स, खासकर कैल्शियम की कमी है.ये लकीरें धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं और नाखून का रंग भी फीका पड़ सकता है.

नाखूनों का जल्दी टूटना या परतदार होना

स्वस्थ नाखून मजबूत और चिकने होते हैं, लेकिन कैल्शियम की कमी होने पर नाखून जल्दी टूटने लगते हैं या दो परतों में बंट जाते हैं. यह इस बात का संकेत है कि शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिल रहा और नाखूनों की ग्रोथ पर असर हो रहा है.

नाखूनों में धीमी ग्रोथ और पीलापन

जब शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है, तो नाखूनों की ग्रोथ धीमी पड़ने लगती है.साथ ही उनमें एक तरह का पीलापन या रंगहीनता भी देखने को मिल सकती है.इससे नाखूनों का लुक भी खराब दिखता है और उनकी बनावट भी बिगड़ जाती है.

क्या करें इस स्थिति में?

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण अपने नाखूनों में नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और कैल्शियम सप्लीमेंट शामिल करें.सूरज की रोशनी भी शरीर में विटामिन D बढ़ाती है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करती है.

नोट: यहां दी गई जानकारी अलग-अलर रिपोर्ट से ली गई हैं. इंडिया डेली इसकी पुष्टी नहीं करता है. कृप्या अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें.